फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips 2022: वास्तु शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के लिए अशुभ होती हैं घर के बाहर रखी ये चीजें !

Wed, 07 Sep 2022 12:00 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 07 Sep 2022 12:00 PM IST
विज्ञापन
Vastu Tips According to Vastu Shastra Do Not Keep These Five Things on the Doorstep of the House
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व - फोटो : अमर उजाला

वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर घर का वास्तु ठीक है तो हमेशा सकारात्मक ऊर्जा रहती है, लेकिन वहीं अगर वास्तु में कोई त्रुटि होती है तो घर में क्लेश, बाधा और बीमारियों का वास लगातार रहता है। वास्तु के अनुसार हर एक दिशा पर किसी न किसी देवता का आधिपत्य होता है। इस कारण से घर में रखी जाने वाली हर एक वस्तु का अपना महत्व होता है। गलत दिशा में रखी गई चीजों से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश आसानी से होता है। वास्तु में जहां घर के अंदर चीजों का सही दिशा में रखने का महत्व होता है वहीं घर के बाहर, दहलीज और आंगन में भी वास्तु के नियमों का ध्यान रखना पड़ता है।  

Vastu Tips According to Vastu Shastra Do Not Keep These Five Things on the Doorstep of the House
vastu tips - फोटो : vastu tips

कूड़ा
मान्यता है कि जिन घरों में साफ-सफाई और चीजें सही दिशा में रखी हुई होती हैं वहां पर मां लक्ष्मी का वास होता है। कई लोग अपने घर के सामने कूड़ा को जमाकर रखते हैं। घर के द्वार के सामने कूड़ा दरिद्रता का सूचक होता है। ऐसे में जिन घरों के सामने कूड़ा एकत्रित होता है वहां पर माता लक्ष्मी का वास नहीं होता है। इस आदत से घर में अशांति, बीमारियां और धन हानि की संभावना बनी रहती है।
 

Vastu Tips According to Vastu Shastra Do Not Keep These Five Things on the Doorstep of the House
वास्तु उपाय - फोटो : vastu tips
ऊंची सड़क का होना
वास्तु के अनुसार घर का मुख्य द्वार हमेशा सामने वाली सड़क से ऊंचा रहना चाहिए। अगर जिन लोगों का घर उनके सामने बनी सड़क से नीचे होता है वहां पर नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। ऐसे घरों में हमेशा बीमारियां और लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips According to Vastu Shastra Do Not Keep These Five Things on the Doorstep of the House
cactus
कांटेदार पौधे
वास्तु शास्त्र के अनुसार भूलकर भी घर के मुख्य द्वार के सामने कांटेदार पौधे नहीं लगाना चाहिए। वास्तु में इसे वर्जित माना गया है। जिन घरों के सामने कांटेदार पौधे होते हैं वहां पर सुख-समृद्धि आने में बाधाएं आती हैं।
विज्ञापन
Vastu Tips According to Vastu Shastra Do Not Keep These Five Things on the Doorstep of the House
पत्थर - फोटो : पिक्साबे
पत्थर
कई लोग अपने घरों को खूबसूरत बनाने के लिए घर के बाहर तरह-तरह के पत्थर और ईंटों को जमा करके रखते हैं। वास्तु के अनुसार घर के बाहर पड़े पत्थर जीवन में आगे बढ़ने में बाधा बनते हैं। इसलिए अगर आपने भी घर के बाहर पत्थरों को एकत्रित करके रखा हुआ तो इसे फौरन ही हटा लेना चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed