व्यक्ति के जीवन में पैसे और जीवन में लगातार होने वाली तरक्की का विशेष महत्व होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कई बार कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिसकी हम अनदेखी कर देते हैं लेकिन यही अनदेखी आर्थिक नुकसान और परेशानी की वजह बन जाती है। घर के भीतर पड़ी कुछ बेकार चीजें जहां नकारात्मकता फैलाती हैं तो वहीं कुछ चीजों को घर में लाने से अशुभ प्रभाव पड़ते हैं। आइए उन 10 चीजों के बारे में जानते हैं, जिनको भूलकर भी घर में नहीं रखना चाहिए।
वास्तु : ऐसे लोगों को नहीं मिलती तरक्की और पैसा, जो कर बैठते हैं जाने-अनजाने ये 10 गलतियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाभारत की तस्वीर
घर पर महाभारत से जुड़ी तस्वीरों का होना शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि महाभारत की तस्वीर घर में लगाने से कलह उत्पन्न होती है। इसके पीछे तर्क यह है कि महाभारत के युद्ध के पीछे घर की कलह बहुत बड़ा कारण था।
हिंसक जानवर की तस्वीर
घर की दीवारों पर कभी भूलकर भी किसी हिंसक या जंगली जानवर की तस्वीर न लगाएं। खासकर उन तस्वीरों को जिसमें जानवर गुस्से में हो और उसका मुंह खुला हो। दहाड़ लगाते या हमला करते जानवर की फोटो भी न लगाएं।
बची हुई दवाईयां
घर में कभी भी बेकार दवाईयां न रखें। मान्यता है कि बेकार पड़ी दवाईयां रोगों को दावत देती हैं। इसलिए प्रयोग में न आने वाली दवाईयों को जल्दी से जल्दी घर से बाहर कर दें।
टूटी हुई कुर्सी
कुर्सी अर्थात सत्ता और सम्मान। इसलिए यदि आपको अपने सत्ता और सम्मान की जरा सा भी ख्याल है तो आप अपने घर में कभी भी टूटी कुर्सी नहीं रखें। या तो उसकी मरम्मत करा लें या फिर उसे घर से हटा दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुर्सी मान-सम्मान का प्रतीक होती है।