Vastu Shastra Upay: अक्सर हम देखते हैं कि हम जीवन में बहुत कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन हमें सफलता प्राप्त नहीं होती है। ऐसे में हम अपने भाग्य को दोष देते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। इसके पीछे का कारण कई बार वास्तु दोष भी होता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा रहने पर परिवार में आर्थिक समृद्धि, सुख, वैभव और अच्छी सेहत मिलती है। वहीं घर में नकारात्मक ऊर्जा होने पर व्यक्ति को आर्थिक हानि, कार्यों में बाधाएं, बीमारियां और परिवार में मतभेद होते रहते हैं। वास्तु के अनुसार अगर घर में किसी भी तरह का वास्तु संबंधी कोई दोष होता है तो व्यक्ति के जीवन में रुकावटें और धन की हानि होती है। ऐसे में हमको वास्तु दोष दूर करने के कुछ खास उपाय करने चाहिए। जिसे करके हम अपने दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ विशेष उपाय जिन्हें अपनाकर व्यक्ति तरक्की और समृद्धि प्राप्त कर सकता है।
Vastu Shastra Tips: वास्तु के ये खास उपाय, जीवन में लाएंगे तरक्की
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Mon, 12 Sep 2022 10:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन