अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद लेना बहुत आवश्यक होता है। रात को सही प्रकार से नींद न आने पर हमारे पूरे दिन की गतिविधियों पर प्रभाव पड़ता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कभी काम के दबाव के चलते तो कभी तनाव के कारण नींद न आने की समस्या आम हो गई है। कई बार लोग रात को नींद के लिए दवाओं का सहारा भी लेने लगते हैं लेकिन यह आपके स्वास्थय पर बुरा प्रभाव डलती हैं। इसके लिए आपको संतुलित दिनचर्या और खान-पान अच्छा रखने की आवश्यकता होती है लेकिन कई बार नींद में रात को बार-बार बाधा पड़ने के कई और कारण भी हो सकते हैं। वास्तु में नींद न आने और बार-बार नींद में बाधा आने के पीछे कई कारण बताए गए हैं। यदि आप वास्तु में बताई गई इन बातों को ध्यान में रखते हैं तो नींद न आने की सममस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
इन वास्तु दोषों के कारण आती है बार-बार नींद में बाधा, जानें उपाय
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Tue, 25 May 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन