फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2020: इस दिवाली लक्ष्मी पूजा में जरूर रखें इन 3 चीजों का ध्यान, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

Mon, 09 Nov 2020 12:22 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 09 Nov 2020 12:22 PM IST
विज्ञापन
Diwali 2020 remember these vastu niyan during the Lakshmi Puja on diwali
दिवाली 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

Lakshmi Puja on Diwali 2020: दिवाली पर्व 14 नवंबर को है। दिवाली के पावन उत्सव पर धन और वैभव की देवी मां लक्ष्मी और गणपति महाराज की पूजा होती है। शास्त्रों के अनुसार, धन-वैभव, ऐश्वर्य और सौभाग्य प्राप्ति के लिए दीपावली की रात्रि को लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त माना गया है। लेकिन मां लक्ष्मी की पूजा में वास्तु के नियमों को ध्यान में रखना भी बेहद आवश्यक होता है। इससे पूजा में ध्यान भी केंद्रित होता है और पूजा का फल भी शीघ्र प्राप्त होता है। ये वास्तु के नियम इस प्रकार हैं - 

Diwali 2020 remember these vastu niyan during the Lakshmi Puja on diwali
लक्ष्मी पूजा 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
इस दिशा में करें पूजन 

सबसे पहले तो पूजन कक्ष साफ-सुथरा हो, उसकी दीवारें हल्के पीले, गुलाबी या हरे रंग की हों तो अच्छा है क्योंकि ये रंग सकारात्मक ऊर्जा के स्तर को बढ़ाते हैं। काले, नीले और भूरे जैसे तामसिक रंगों का प्रयोग पूजा कक्ष की दीवारों पर नहीं होना चाहिए। वास्तु विज्ञान के अनुसार मानसिक स्पष्टता और प्रज्ञा की दिशा उत्तर-पूर्व (ईशान) पूजा करने के लिए आदर्श स्थान है क्योंकि यह कोण पूर्व एवं उत्तर दिशा के शुभ प्रभावों से युक्त होता है। घर के इसी क्षेत्र में सत्व ऊर्जा का प्रभाव शत-प्रतिशत होता है।

Diwali 2020 remember these vastu niyan during the Lakshmi Puja on diwali
लक्ष्मी पूजा 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर पूर्व दिशा में रखें पूजा की सामग्री

पूजन करते समय मुख उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। उत्तर दिशा चूंकि धन का क्षेत्र है इसलिए यह क्षेत्र यक्ष साधना (कुबेर), लक्ष्मी पूजन और गणेश पूजन के लिए आदर्श स्थान है। ध्यान रहे, दीपावली पूजन में मिट्टी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां अथवा चित्र आदि छवियां नई हों। चांदी की मूर्तियों को साफ़ करके पुनः पूजा के काम में लिया जा सकता है। पूजा कलश व अन्य पूजन सामग्री जैसे खील-पताशा, सिन्दूर, गंगाजल, अक्षत-रोली, मोली, फल-मिठाई, पान-सुपारी, इलाइची आदि उत्तर-पूर्व में ही रखा जाना शुभ फलों में वृद्धि करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2020 remember these vastu niyan during the Lakshmi Puja on diwali
मां लक्ष्मी और गणपति देव। - फोटो : सोशल मीडिया
लाल रंग है धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रिय

देवी लक्ष्मी को लाल रंग अत्यधिक प्रिय है। लाल रंग को वास्तु में भी शक्ति और शौर्य का प्रतीक माना गया है अतः माता को अर्पित किए जाने वाले वस्त्र, श्रृंगार की वस्तुएं एवं पुष्प यथा संभव लाल रंग के होने चाहिए। पूजा कक्ष के दरवाज़े पर सिन्दूर या रोली से दोनों तरफ स्वास्तिक बना देने से घर में नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं करती हैं।

विज्ञापन
Diwali 2020 remember these vastu niyan during the Lakshmi Puja on diwali
शंख ध्वनि व घंटानाद करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं - फोटो : Pixabay
शंख ध्वनि से होते हैं देवी-देवता प्रसन्न 
वास्तु शास्त्र के अनुसार शंख ध्वनि व घंटानाद करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और आस-पास का वातावरण शुद्ध और पवित्र होकर मन-मस्तिष्क में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। दीपावली पूजन में श्रीयंत्र, कौड़ी एवं गोमती चक्र की पूजा सुख-समृद्धि को निमंत्रित करती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed