{"_id":"62b179f67c60060af968b674","slug":"best-vastu-tips-to-remove-dosh-and-negative-energy-at-home-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vastu Tips : जानिए वास्तु दोष को दूर करने के पांच बेहद आसान उपाय","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
Vastu Tips : जानिए वास्तु दोष को दूर करने के पांच बेहद आसान उपाय
अगर आपको अक्सर अपने घर में कुछ नकारात्मक ऊर्जाओं के रहने का एहसास होता हो तो आप घर के इस वास्तुदोष को आसानी से खत्म कर सकते हैं। आप घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में एक मिट्टी के पात्र में पानी भरकर रख दें। इस उपाय से आप थोड़े ही दिनों पाएंगे कि घर से नकारात्मक शक्तियां दूर हो गई हैं। इसके अलावा घर और आस-पास से नकारात्मक ऊर्जाओं को खत्म करने के लिए पोंछा लगाते समय पानी में नमक या फिटकरी के कुछ अंश डाल दें। वास्तु में ऐसी मान्यता है कि नमक और फिटकरी से फौरन ही नकारात्मक ऊर्जाएं भाग जाती हैं।
2 of 5
Home Vastu Tips:
- फोटो : amar ujala
दूसरा उपाय :
वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी भी घर में सकारात्मक ऊर्जाओं के प्रवेश के लिए घर में प्रर्याप्त रोशनी का होना जरूरी होता है। घर के उत्तर-पश्चिम दिशा को वायव्य कोण कहते हैं। वायव्य कोण पर वायु देवता का आधिपत्य होता है। वायव्य दिशा साफ-सुथरी और रोशनी से भरपूर होने पर घर के सारे दोष खत्म हो जाते हैं। इसके अलावा इस कोने पर आप प्रतिदिन शाम के प्रहर में एक दीपक जला सकते हैं।
3 of 5
स्वास्तिक
- फोटो : सोशल मीडिया
तीसरा उपाय :
वास्तु दोष खत्म करने का सबसे आसान उपाय यह कि अगर घर के मुख्य द्वार पर रोली और चंदन से स्वास्तिक का चिन्ह बना दिया जाए तो उस घर के वास्तु दोष खत्म हो जाते हैं। हिंदू धर्म में स्वास्तिक के निशान को बहुत ही शुभ और लाभदायक माना गया है। सभी तरह के पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान में स्वास्तिक का निशान अवश्य ही किया जाता हैं। ऐसी मान्यता है कि जिन घरों के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक निशान बना हुआ होता है वहां पर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Vastu Tips
- फोटो : iStock
चौथा उपाय :
घर पर सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश करने का सबसे अच्छा और सरल मार्ग घर का मुख्य द्वार ही होता है। अगर घर पर किसी तरह का कोई वास्तु संबंधी दोष है तो घर में परेशानियां और बीमारियां घेरे होती हैं। घर के मुख्य द्वार पर से सबसे पहले सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। घर में अगर कोई वास्तुदोष है तो मुख्य द्वार पर यदि रोज शाम के समय दीपक जलाया जाए तो उस घर के वास्तु दोष दूर होते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक न हो तो घर के मुख्य द्वार पर रात को एक लोटे में पानी रख कर छोड़ दें और सुबह उठकर इस पानी को घर के बाहर फेंक दें। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।
विज्ञापन
5 of 5
vastu tips
- फोटो : vastu tips
पांचवा उपाय : घर के दक्षिण-पश्चिम को नैऋत्य कोण कहते हैं। ऐसे में रोज शाम को नैऋत्य कोण में दीपक जलाने से घर के वास्तु दोष समाप्त होते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।