फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धन प्राप्ति के लिए राशिनुसार करें इष्टदेव की पूजा और मंत्र जाप

Thu, 05 Nov 2020 04:17 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 05 Nov 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
To get wealth worship the deities and chant the mantras according to zodiac
astrology

आज के समय में धन की कमी हर व्यक्ति की सबसे बड़ी समस्या है। समाज में रहन-सहन के स्तर को ऊंचा उठाऩे अच्छा जीवन यापन करने के लिए हर व्यक्ति को धन की आवश्यकता होती है। धन कमाने और बचत करने के लिए व्यक्ति हर संभव प्रयास करता है। हर व्यक्ति इस बात को सोच कर ही डर जाता है कि उसके पास रुपए नहीं होंगे तो वह क्या करेगा। हमारे धार्मिक शास्त्रों और ज्योतिष में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से आप धन की बचत और धन की प्राप्ति कर सकते हैं। हर व्यक्ति के राशिनुसार अपने इष्ट देव होते हैं, जिनको प्रसन्न करने के आप अपने जीवन की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। अपनी राशि के अनुसार देवी-देवताओं की पूजा करने और मंत्र जाप करने से आप व्यापार और धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। जानते हैं कि जातक राशि के अनुसार अपने राशि इष्टदेव की पूजा और मंत्र जाप करके कैसे धन की प्राप्ति कर सकते हैं। 

To get wealth worship the deities and chant the mantras according to zodiac
मेष राशि - फोटो : aries sign

मेष राशि- यह राशि चक्र की प्रथम राशि हैं। इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। मेष राशि के जातकों को हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए। इनकी आराधना करने से मेष राशि के जातकों की समस्याएं दूर होती हैं। मेष राशि के जातकों को हनुमान जी को प्रसन्न करने और आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए। 
ॐ हनुमते नमः 

To get wealth worship the deities and chant the mantras according to zodiac
वृष राशि - फोटो : taurus sign

वृष राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। शुक्र को भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। अगर इस राशि के जातक मां दुर्गा की आराधना करते हैं तो धन संबंधित समस्याओं के साथ जीवन में आने वाली अन्य परेशानियों का भी अंत होता है। वृष राशि के जातको को मां दुर्गा की कृपा पाने और धन प्राप्ति के लिए नियमित रुप से इस मंत्र का जाप करना चाहिए। 
ॐ दुर्गादेव्यै नम: 

विज्ञापन
विज्ञापन
To get wealth worship the deities and chant the mantras according to zodiac
मिथुन राशि - फोटो : gemini sign

मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है। यह व्यक्ति की बुद्धि और वाकपटुता यानि वाणी का कारक माना जाता है। मिथुन राशि के जातकों को भगवान गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। इससे उनको नौकरी और व्यवसाय में आ रही परेशानियों से निजात मिलती है। मिथुन राशि के जातकों को भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए नित्य इस मंत्र का जप करना चाहिए। 
ॐ गं गणपते नमः 

विज्ञापन
To get wealth worship the deities and chant the mantras according to zodiac
कर्क राशि

कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा ग्रह को माना गया है। ज्योतिष के अनुसार इन्हें मन का कारक माना जाता है। कर्क राशि के जातकों को भगवान शिव का ध्यान और पूजा करनी चाहिए। भगवान शिव की कृपा से इनकी धन से संबंधित समस्याएं दूर होती हैं। इस राशि के जातकों को शिव जी को प्रसन्न करने के लिए नियमित रुप से पंचाक्षर मंत्र का जाप करना चाहिए। 
ॐ नमः शिवाय 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed