मां लक्ष्मी को हर कोई प्रसन्न करना चाहता है क्योंकि उनकी कृपा से ही धरती पर धन और ऐश्वर्य है। मां लक्ष्मी जिस पर अपनी कृपा बरसाती हैं उसे किसी प्रकार से धन वैभव की कोई कमी नहीं रहती है। मनुष्य मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए विभिन्न प्रकार से उनकी पूजा अर्चना करता है। लोग अपने घरों में भी मां लक्ष्मी की तस्वीर या प्रतिमा अवश्य लगाते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि मां लक्ष्मी की कुछ ऐसी तस्वीरे होती हैं, जो आपको धनवान बनाती हैं लेकिन लक्ष्मी जी की एक ऐसी तस्वीर भी है, जिसे घर में लगाने से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
जानिए मां लक्ष्मी की कौन सी तस्वीर लगाने से होगी धन वर्षा, कौन सी तस्वीर कर सकती है कंगाल
शास्त्रों में उल्लू को माता लक्ष्मी की सवारी बताया गया है लेकिन अपने घर में मां लक्ष्मी की उल्लू के साथ या उल्लू की सवारी करते हुए तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। माना जाता है कि जो लोग गलत कार्य करके धन कमाते हैं, उनसे नाराज होकर मां लक्ष्मी उल्लू के उपर सवार होकर जाती हैं। ऐसे लोगों का सारा धन नष्ट हो जाता है, इसलिए उल्लू के साथ मां लक्ष्मी की तस्वीर अपने घर में न लगाएं अन्यथा आपको धन से सबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
यदि आप धन की किल्लत से जूझ रहे हैं और आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है तो अपने घर में माता लक्ष्मी की भगवान विष्णु के साथ गरूड़ पर सवार तस्वीर लगानी चाहिए। यह तस्वीर घर में लगाने से मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु और गरूड़देव की कृपा भी बरसती है। इससे आपके घर में धन संबंधित एवं अन्य सारी परेशानियां दूर होती हैं। आपके घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
माता लक्ष्मी चंचला हैं और कुबेर जी स्थाई संपत्ति के देवता हैं। घर में स्थाई धन के लिए माता लक्ष्मी के साथ कोषाध्यक्ष कुबेर की तस्वीर जरूर लगानी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी आपके घर में वास करती हैं और कुबेर जी की कृपा से घर में स्थाई रूप से प्रचुर मात्रा में धन बना रहता है। आप आसानी से धन संचय कर पाते हैं।
ऐसी बहुत सारी तस्वीरें रहती हैं जिसमें माता लक्ष्मी भगवान विष्णु का चरण दबाती हुई दिखाई दे रही हो। इस तस्वीर को घर में लगाना बहुत शुभ रहता है। जहां भगवान विष्णु की कृपा से आपके सभी दुख दूर होकर सुखों प्राप्त होती है, वहीं मां लक्ष्मी आपक घर को धन-धान्य से भर देती हैं। इससे आपके घऱ परिवार में खुशहाली और शांति का वातावरण बना रहता है।