{"_id":"6006caf08ebc3e33b7172eeb","slug":"rules-for-planting-a-tulsi-plant-at-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर में लगा है तुलसी का पौधा, तो इन नियमों को ध्यान में रखना है जरूरी","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
घर में लगा है तुलसी का पौधा, तो इन नियमों को ध्यान में रखना है जरूरी
सनातन धर्म में तुलसी का पौधा बहुत ही पूजनीय माना गया है, तुलसी के पौधे की पूजा तो की ही जाती है , साथ ही यह औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। तुलसी का पौधा घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। पहले के समय में लोग अपने घर के आंगन में तुलसी का पौधा अवश्य लगाया करते थे। आज के समय में रहन-सहन और घर की बनावट में बहुत बदलाव आ गया है, लेकिन आज भी तुलसी के पौधे का उतना ही महत्व है। तुलसी का न केवल धार्मिक रूप से बल्कि ज्योतिष और वास्तु में भी तुलसी का बहुत महत्व है। घर में तुलसी लगाना बहुत लाभप्रद रहता है, इसलिए हर व्यक्ति को अपने घर में एक छोटा सा तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। यदि आपके घर में तुलसी का पौधा लगा है या आप तुलसी का पौधा लगाने जा रहे हैं तो उससे पहले कुछ बातों को जान लेना जरुरी होता है। जानते हैं तुलसी लगाने के नियम...
2 of 7
तुलसी
हिंदू धर्म में हर धार्मिक कार्य में तुलसी का उपयोग किया जाता है। खासतौर पर यदि भगवान विष्णु का पूजन करने के लिए तुलसी बहुत आवश्यक मानी गई है। भगवान विष्णु को तुलसी अति प्रिय है। भगवान विष्णु की पूजा में किसी भी तरह से तामसिक चीजों का प्रयोग वर्जित है साथ ही तुलसी बहुत ही पवित्र होती है, इसलिए जिस स्थान पर तुलसी का पौधा लगा हो वहां पर कभी मांस या मदिरा का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। तुलसी की माला धारण करने वालों को भी मांस मदिरा किसी भी तरह की नशीली या तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
3 of 7
पूजा में तुलसी
वास्तु में तुलसी के पौधे का बहुत महत्व माना गया है। तुलसी के पौधे को घर में लगाने से नकारात्कता दूर होती हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वास्तु दोष दूर करने में भी तुलसी सक्षम है। वास्तु के अनुसार तुलसी के पौधे को हमेशा पूर्वोत्तर या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। यदि आपका घर बड़ा है और उसमें उचित स्थान है, तो तुलसी को घर के आंगन के बीच में लगाएं। यह बहुत शुभ फल देती है। तुलसी का पौधा लगाते हुए हमेशा ध्यान रखें कि यह पौधा कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं रखा जाना चाहिए। ये आपके लिए अशुभफलदायक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
tulsi
यदि आपके घर में तुलसी लगी हुई है तो उसकी भलि प्रकार से देखभाल करना बहुत आवश्यक होता है। तुलसी को नियमित रुप से जल देना चाहिए, और संध्या के समय शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए। तुलसी में दीपक जलाते समय ध्यान रखें कि दीपक के नीचे हमेशा चावल का आसन जरूर लगाएं। जिन घरों में प्रतिदिन सुबह-शाम तुलसी में दीपक जलाया जाता है, और जल दिया जाता है। मां महालक्ष्मी की कृपा उन पर हमेशा बनी रहती है। उनके घर में हमेशा सुख-समृद्धि का वास होता है। रविवार के दिन तुलसी में जल नहीं चढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 7
tulsi
कुछ घरों में तुलसी का पौधा लोग जमीन में रोप देते हैं, लेकिन तुलसी के पौधे को जमीन में न लगाकर हमेशा गमले में ही लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यदि तुलसी का पौधा लगा हुआ हो तो वह अशुभ फल देता है। घर के सदस्यों के स्वास्थ पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।