फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवाह में अड़चन, आर्थिक तंगी या नौकरी व्यवसाय में हैं समस्याएं, गुरुवार के ये उपाय दिलाएंगे सभी परेशानियों से छुटकारा

Wed, 09 Jun 2021 07:50 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 09 Jun 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
To get rid of the problems of marriage financial and job business do these measures on Thursday
brihaspati dev

हिंदू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवता को समर्पित किया जाता है और ज्योतिष के अनुसार भी प्रत्येक ग्रह के लिए एक दिन निर्धारित किया गया है उसी के अनुसार सप्ताह के दिनों के नाम भी रखे गए हैं। जहां धार्मिक मान्यता के अनुसार गुरुवार का दिन श्री हरि विष्णु को समर्पित किया जाता है तो वहीं ज्योतिष के अनुसार यह दिन बृहस्पति ग्रह के लिए निर्धारित किया गया है। बृहस्पति को जहां ग्रह की श्रेणी में रखा जाता है तो वहीं इन्हें बृहस्पति देव का दर्जा भी दिया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बृहस्पति ग्रह को सुख-समृद्धि, सफलता और ज्ञान का कारक ग्रह माना जाता है। इसके साथ ही विष्णु जी की आराधना से जीवन की सभी परेशानियों से मुक्ति प्राप्त होती हैं और जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि का आगमन होता है। यदि आपके जीवन में आर्थिक तंगी, नौकरी और व्यवसाय संबंधित समस्याएं बनी हुई हैं या फिर विवाह में बाधाएं आ रही हैं तो बृहस्पतिवार के दिन कुछ उपायों को करके आप इन समस्याओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं।

To get rid of the problems of marriage financial and job business do these measures on Thursday
बृहस्पति देव
विवाह की अड़चन को दूर करने का उपाय

यदि किसी के विवाह में बार-बार बाधाएं आ रही हैं या फिर रिश्ते की बात बनते-बनते बिगड़ जाती है तो जातक को 11 गुरुवार को नियमित रूप से व्रत रखना चाहिए। एक समय बिना नमक का भोजन करना चाहिए। इसके साथ ही गुरुवार के दिन पीले रंग वस्त्र धारण करें, भोजन में पीली चीजों को शामिल करें। इसके अलावा केले का दान और पूजन करना चाहिए। इस बात का विशेष ध्यान रखें की बृहस्पितवार को केले का सेवन न करें।

To get rid of the problems of marriage financial and job business do these measures on Thursday
नौकरी और व्यवसाय की समस्यायों से छुटकारा पाने के लिए उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
शिक्षा, नौकरी और व्यापार की समस्याओं को दूर करने का उपाय

यदि किसी की कुंडली में बृहस्पति की स्थिति कमजोर है जिसके कारण कार्यक्षेत्र और शिक्षा में समस्याएं बनी हुई हैं तो उसे बृहस्पतिवार के दिन किसी धार्मिक स्थल पर चने की दाल और केसर का दान करना चाहिए। इसके साथ ही माथे पर केसर और चंदन का तिलक लगाकर बाहर जाना चाहिए। इससे कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। आपकी नौकरी और व्यापार की समस्याएं दूर होती हैं। इसके अलावा गुरुवार के दिन धार्मिक पुस्तकों का दान करना चाहिए। इससे शिक्षा में आ रहीं बाधाएं दूर होती हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखें की नई पुस्तकों का ही दान करना उचित रहता है यदि आपके घर में पुरानी पुस्तकें हैं तो उन्हें भी सही करवाकर ही दान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
To get rid of the problems of marriage financial and job business do these measures on Thursday
रुपये-पैसों की तंगी दूर करने के लिए उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
आर्थिक तंगी से मुक्ति के लिए गुरुवार के दिन करें ये उपाय 

यदि आपके घर की सुख-समृद्धि में कमी आ रही है और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है तो गुरुवार के दिन पीली चीजों का अधिक-से अधिक उपयोग करें। जैसे प्रातः उठकर जल में चुटकीभर हल्दी डालकर स्नान करें, पीले वस्त्र पहनें, पीले रंग की वस्तुओं का दान करें और भोजन में पीले रंग की चीजों को शामिल करें या फिर मिष्ठान का सेवन करें। इसके साथ ही बृहस्पति देव की पूजा करें उन्हें पीले रंग के पुष्प अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से धीरे-धीरे धन संबंधित परेशानियां दूर होने लगती हैं और आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed