फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रात को सोने से पहले जरूर करने चाहिए ये काम, हमेशा बनी रहती है मां महालक्ष्मी की कृपा

Fri, 29 Jan 2021 11:30 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 29 Jan 2021 11:30 AM IST
विज्ञापन
This work must be done before sleeping at night, always the blessings of Mahalaxmi
लक्ष्मी देवी

मां लक्ष्मी धन और ऐश्वर्य की देवी हैं। इन्हीं की कृपा से धरती पर संपन्नता है। आज के समय में धन हर व्यक्ति की सबसे बड़ी आवश्यकता है क्योंकि धन से ही सभी भौतिक इच्छाओं की पूर्ति संभव है। इसलिए हर व्यक्ति मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहता है। लोग लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए विभिन्न तरह से उनको मनाने का प्रयास करते हैं। जिन घरों में लक्ष्मी जी का वास होता है उस स्थान पर सकारात्मकता रहती बनी रहती है घर का वातावरण आनंदित और शांत रहता है। ज्योतिष और वास्तु में कुछ ऐसे कार्य बताए गए हैं जिन्हें यदि प्रतिदिन किया जाए तो माना जाता है कि मां महालक्ष्मी की कृपा बना रहती है। घर में हमेशा सुख-समृद्धि का वास होता है। तो चलिए जानते हैं कि कौन से हैं वे कार्य

This work must be done before sleeping at night, always the blessings of Mahalaxmi
देवी लक्ष्मी

सनातन धर्म में घर की स्त्रियों को लक्ष्मी का रूप माना जाता है, इसलिए मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए रात के समय महिला को घर के मंदिर में एक दीपक अवश्य प्रज्वलित करना चाहिए। माना जाता है कि जिस घर में नियमित रूप से रात में पूजा स्थान पर दीपक जलाया जाता है, उस घर पर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। घर के सदस्यों को कभी धन की कमी नहीं होती है।

This work must be done before sleeping at night, always the blessings of Mahalaxmi
लक्ष्मी देवी

रात को सोने से पहले घर के शयन कक्ष के साथ ही पूरे घर में कपूर जलाकर दिखाना चाहिए, इसके साथ ही उसमें दो लौंग भी डाल देना चाहिए। इससे आपके शयनकक्ष और पूरे घर की नकरात्मक ऊर्जा का नाश होता है। शयन कक्ष में कपूर जलाकर दिखाने से पति-पत्नी के बीच के झगड़े समाप्त होते हैं परिवार के सदस्यों को बीच प्रेमभाव बना रहता है। आपके घर में समृद्धि आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
This work must be done before sleeping at night, always the blessings of Mahalaxmi
लक्ष्मी पूजा - फोटो : SOCIAL MEDIA

जिन घरों में बुजुर्गों का सम्मान किया जाता है। वहां कभी किसी प्रकार से धन वैभव की कमी नहीं होती है। रात को सोने से पहले भलिभांति देख लेना चाहिए कि आपके घर के बड़ों को किसी चीज की आवश्यकता तो नहीं है। सोने से पहले देख लें कि आपके माता-पिता या सास-ससुर ठीक प्रकार से आराम से सो गए हैं या नहीं। तत्पश्चात सोने जाएं। जिनके ऊपर माता पिता का आशीर्वाद रहता है, उनके किसी कार्य में बाधा नहीं आती है।

विज्ञापन
This work must be done before sleeping at night, always the blessings of Mahalaxmi
लक्ष्मी देवी

नियमित रूप से रात को सोने से ठीक पहले गृह स्वामिनी को दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। दक्षिण दिशा को पितरों की दिशा माना गया है। माना जाता है कि यदि रोज रात के समय इस दिशा में दीपक जलाया जाता है तो आपके पितर आपको सुख और संपन्न रहने का आशीर्वाद देते हैं। इसके अलावा इस दिशा में एक बल्व अवश्य लगाना चाहिए और संध्या होते ही रोशनी कर देनी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed