फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपूर के ये उपाय करेंगे वास्तुदोष को दूर, चमकेगा भाग्य

Mon, 25 Jan 2021 10:45 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 25 Jan 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
These remedy of camphor removes Vastu defects and makes your fortune shine
camphor

वास्तुशास्त्र आपकी भाग्य वद्धि में बहुत सहायक रहता है, क्योंकि वास्तु शास्त्र के द्वारा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जो हमारे जीवन की सुख शांति और उन्नति प्राप्त करने के लिए बहुत आवश्यक होती है। वहीं अगर वास्तु के नियमों को अनदेखा कर दिया जाए, तो उस स्थान पर वास्तु दोष का निर्माण होता है। वास्तु दोष होने पर घर के सभी सदस्यों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नकारात्मक ऊर्जा के कारण आपका सौभाग्य भी दुर्भाग्य में बदल सकता है। नकारात्मकता की वजह से तरक्की में बाधाएं आती हैं और घर में दरिद्रता आने लगती है। वास्तु में वास्तुदोष दूर करने के उपाय भी बताए गए हैं। कपूर के कुछ ऐसे ही उपाय हैं, जो वास्तुदोष को दूर करने में बहुत कारगर है। जानते हैं कपूर के उपाय...

These remedy of camphor removes Vastu defects and makes your fortune shine
camphor

प्रतिदिन अपने घर में सुबह और शाम के समय कपूर को देशी घी में डुबोकर जलाए और उसे जलाकर पूरे घर में दिखाएं। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और हमेशा शांति बनी रहती है। इतना ही नहीं ऐसा करने से आपके घर के समस्त बैक्टीरिया का नाश होता है।

नियमित रूप से यह उपाय करने से समस्याओं से निजात मिलती है और तरक्की के रास्ते खुलने लगते हैं।

These remedy of camphor removes Vastu defects and makes your fortune shine
कपूर का तेल - फोटो : Social media

जब आप स्नान करने जाएं तो उससे पहले पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंद डाल लें। इस पानी से स्नान करने से आपके शरीर में एक नई चुस्ती और स्फूर्ति आती है, इसी के साथ ही आपका भाग्य भी चमकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
These remedy of camphor removes Vastu defects and makes your fortune shine
कर्पूर

रात को खाना खाने के बाद रसोईघर की साफ-सफाई करने के बाद एक चांदी की कटोरी में लौंग और कपूर जलाकर दिखाएं। यह उपाय बहुत ही कारगर माना जाता है। प्रतिदिन यह उपाय करने से दरिद्रता दूर होती है। घर के भंडारे हमेशा भरे रहते हैं। घर में किसी प्रकार से पैसों की कमी नहीं होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed