फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीगणेश की कृपा पाने के लिए बुधवार करें ये उपाय, घर में आएगी सुख समृद्धि, होगा मंगल ही मंगल

Wed, 03 Feb 2021 10:18 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 03 Feb 2021 10:18 AM IST
विज्ञापन
Take these measures on Wednesday to get happiness and prosperity
गणेश जी

बुधवार का दिन भगवान श्री गणेश को समर्पित किया गया है। ये बुद्धि और शुभता के देवता हैं। जहां विघ्नविनाशक का वास होता है, वहां रिद्धि-सिद्धि, शुभ-लाभ और माता लक्ष्मी भी विराजती हैं। इनकी कृपा से सब मंगल ही मंगल होता है। किसी भी शुभ कार्य की शुरूआत करने से पहले गणेशजी की पूजा का विधान है। शास्त्रों में भगवान गणेश को विघ्नविनाशक यानि समस्याओं का नाश करने वाला कहा गया है। भगवान गणेश की कृपा से घर में सुख-समृद्धि और शुभता का वास होता है। इनकी पूजा से बुद्धि कुशाग्र होती है। तो चलिए जानते हैं बुधवार के दिन भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए क्या करें।


 

Take these measures on Wednesday to get happiness and prosperity
गणेश जी

घर में समृद्धि के उपाय
घर में समृद्धि लाने के लिए बुधवार के दिन एक कांसे की थाली लेकर उसनें चंदन से 'ॐ गं गणपतयै नम:' लिखें। इसके बाद इस थाली में कम से कम पांच बूंदी के लड्डू रखकर, किसी गणेश मंदिर में दान कर दें। इसके अलावा बुधवार को मोदक और बूंदी के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। इससे भगवान गणेश की कृपा से आपके घर में समृद्धि आती है। 
 

Take these measures on Wednesday to get happiness and prosperity
गणेश गजानन

घर परिवार की कलह दूर करने के लिए 
भगवान गणेश को दूर्वा बहुत प्रिय है, इसलिए इनकी कृपा पाने के लिए दूर्वा अर्पित करनी चाहिए। बुधवार को दिन दूर्वा के प्रतीकात्मक गणेश जी बनाएं। देवालय में स्थापित करें और विधि-विधान से पूजा करें। इससे आपके घर में खुशहाली आती है। आपके घर की कलह दूर होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Take these measures on Wednesday to get happiness and prosperity
भगवान गणेश

बुधवार के दिन श्री गणेशद्वादशनामस्तोत्रम् का पाठ करना चाहिए। श्री गणेश द्वादश नाम स्तोत्रम् में भगवान गणेश के 12 नामों का वर्णन किया गया है। मान्यता है कि इस पाठ को नियमित रूप से हर बुधवार के दिन पढ़ने से व्यक्ति के जीवन में सब कुछ मंगल (शुभ) होता है। गुरूवार के दिन भी इसका पाठ करना उत्तम रहता है। 
 

विज्ञापन
Take these measures on Wednesday to get happiness and prosperity
गणेश जी - फोटो : Pixabay

घर और द्वार पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करने से सुख समृद्धि बनी रहती है। बुधवार के दिन घर में सफेद रंग की गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए। मान्यता है कि इससे तंत्र शक्ति का नाश होता है और घर की नकारात्मकता दूर होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed