आज के समय में पैसा कमाने के लिए इंसान दिन और रात कड़ी मेहतन करता है। फिर भी देखने में आता है कि कुछ लोगों को अत्यधिक मेहनत करने के बाद भी कार्यों में सफलता नहीं मिल पाती है। बनते कार्य भी बिगड़ जाते हैं आर्थिक परेशानियां बनी रहती हैं। कहा जाता है कि कर्म फल के साथ भाग्य का अच्छा होना भी आवश्यक होता है। यदि भाग्य अच्छा हो तो व्यक्ति कम प्रयास में भी बहुत जल्दी सफलता प्राप्त कर लेता हैं तो वहीं भाग्य के साथ न होने पर जीवन में एक के बाद एक बाधाएं लगी रहती हैं। बहुत पहले से कुछ उपाय प्रचलन में हैं, जिनको करके आप भी समस्याओं से निजात पा सकते हैं। आज जानेंगे उड़द के कुछ ऐसे ही उपाय के बारे में जिनको करने से चमक सकती है आपकी किस्मत
एक मुट्ठी उड़द के ये उपाय चमका देंगे आपकी किस्मत, धन से भर जाएगा घर
यदि आप चाहते हैं कि आपके पास प्रचुर मात्रा में धन बना रहे और आपके धन की वृद्धि होती रहे तो शनिवार के दिन काली उड़द की दाल, थोड़ा सा दही और एक चुटकी सिंदूर लेकर पीपल के पेड़ के नीचे रख आएं। इस उपाय को किसी शनिवार से शुरू करके लगातार पांच शनिवार तक करें। धन वृद्धि के लिए यह उपाय बहुत ही कारगर माना जाता है।
यदि आप मनचाही नौकरी पाना चाहते हैं तो इसके लिए 300 ग्राम काली उड़द की दाल लेकर उसके आटे की तरह पीस लें। इस आटे की रोटियां बनाकर किसी काले कपड़े में बांधकर शनि मंदिर में रख आएं। माना जाता है कि इससे आपकी बेरोजगारी की समस्या तो दूर होती ही है साथ ही आपको मनचाही नौकरी भी प्राप्त करने में सफलता मिलती है।
यदि आप व्यापार में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो के रविवार के दिन एक मुट्ठी काले उड़द की दाल लेकर महालक्ष्मी जी के किसी भी सिद्ध मंत्र का जाप करें। जाप पूरा हो जाने के बाद एक लाल कपड़े में श्री यंत्र के साथ दाल रखकर पोटली बना लें। इस पोटली को शुक्रवार के दिन दुकान या कार्यालय में रख दें। नियमित रूप से धूप-दीप दिखाकर इसकी पूजा करें। व्यापार वृद्धि के लिए यह उपाय बहुत असरकारक माना गया है। माना जाता है कि यह उपाय करने से कुछ ही दिनों में व्यापार बहुत अच्छा चलने लगता है।