फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रात को सोने से पहले जरूर करें ये काम, आएगी चैन की नींद और घर में भी बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Fri, 29 Jan 2021 11:43 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 29 Jan 2021 11:43 AM IST
विज्ञापन
Do these work before sleeping at night
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

प्रतिदिन व्यक्ति पूरे दिन काम करता है, जब वह थकहार कर रात में बिस्तर पर जाता है तो वह एक अच्छी नींद लेना चाहता है, जो स्वास्थ्य की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। कभी-कभी चिंता और नकारात्कता के कारण भी नींद में बार-बार बाधा पड़ती है। ज्योतिष के अनुसार रात को सोने से पहले यदि कुछ बातों को ध्यान में रखा जाए तो नींद तो अच्छी आती ही है आप चिंताओं से भी मुक्त होते हैं साथ ही आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। ज्योतिष के अनुसार रात को सोने से पहले कुछ कार्य जरूर करने चाहिए, जिससे आप चैन की नींद लेने के साथ अपनी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि वे कौन से कार्य हैं।

Do these work before sleeping at night
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

रात को जिस बिस्तर पर हम सोते हैं। वह आरामदायक तो होना ही चाहिए साथ ही तकिए और चादर का रंग भी आकर्षक रखना चाहिए। रंगो का हमारे मन, मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव पड़ता है। जब तकिए और चादर का रंग अच्छा होगा तो आपकी आंखो को देखने में अच्छा लगेगा। इससे आपको अच्छी नींद आती है।

Do these work before sleeping at night
camphor

ज्योतिष के मुताबिक कर्पूर जलाने से घर में सकारात्मकता का संचार होता है, इसलिए रात में सोने से पहले कर्पूर जलाकर पूरे कमरे में दिखाना चाहिए। चाहे तो आप कर्पूर को पूरे घर में दिखा सकते हैं। रात को कर्पूर जलाने से नकारात्मकता तो दूर होती ही है, इससे रात में नींद भी बहुत अच्छी आती है। आपका तनाव कम होता है। घर में सुख-शांति भी बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Do these work before sleeping at night
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रात को सोने से पहले हमेशा पैर धोकर और कुल्ला करके ही सोना चाहिए। कभी भी जूठे मुंह और गंदे पैर लेकर बिस्तर पर नहीं जाना चाहिए। इसी के साथ यदि आपने पैर धोएं हैं तो भूलकर भी गीले पैर लेकर बिस्तर में नहीं जाना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके घर में धन की किल्लत हो सकती है।

विज्ञापन
Do these work before sleeping at night
सोते समय दिशा का ध्यान रखना चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर)

रात को सोने की दिशा पर ध्यान देना भी आवश्यक होता है। यदि सोते समय पैर की दिशा पर ध्यान न दिया जाए तो आपकी नींद में बार-बार बाधा उत्पन्न होती है। रात को सोते समय कभी भी दरवाजे की तरफ पैर करके नहीं सोना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर तो बुरा प्रभाव पड़ता ही है और समृद्धि की हानि भी होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed