फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Rashi Parivartan: सूर्य का कन्या राशि में गोचर, इन राशि के जातकों का होगा भाग्योदय, मिलेगा बड़ा लाभ

Fri, 16 Sep 2022 10:29 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 16 Sep 2022 10:29 AM IST
विज्ञापन
Surya Rashi Parivartan lucky for these four zodiac signs surya gochar
17 सितंबर को सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों के जातकों की चमक सकती है किस्मत - फोटो : Pixabay

Surya Rashi Parivartan: सितंबर 2022 में कई ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इन्हीं में से एक सूर्य देव भी हैं। ग्रहों के राजा सूर्य 17 सितंबर 2022, दिन शनिवार को सिंह से निकल कर कन्या राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य का ये राशि परिवर्तन सुबह करीब 07 बजकर 35 मिनट पर होगा। कन्या राशि में सूर्य देव 17 अक्टूबर तक रहेंगे। इसके बाद तुला राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस गोचर का असर सभी राशियों के जीवन पर होगा। कुछ राशियां इस दौरान काफी भाग्यशाली होंगी। इस दौरान चार राशियों जीवन में अप्रत्याशित परिवर्तन होंगे। ज्योतिष के अनुसार सूर्य के कन्या राशि में जाते ही चार राशि के जातकों के दिन पलट जाएंगे। उन्हें करियर, आर्थिक और स्वास्थ्य समेत कई मामलों में बड़ा लाभ होगा। आइए जानते हैं कि वो चार भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं... 

Surya Rashi Parivartan lucky for these four zodiac signs surya gochar
17 सितंबर को सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों के जातकों की चमक सकती है किस्मत - फोटो : अमर उजाला

सिंह
सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी ग्रह हैं और फिलहाल इसी राशि में विराजमान हैं, लेकिन सूर्य के इस राशि से जाने के बाद भी इसकी सुख-संपन्नताओं में कोई कमी नहीं आने वाली है। बल्कि सूर्य के राशि परिवर्तन से सिंह राशि वालों को बिजनेस में खासा फायदा होने के योग बन रहे हैं। इसके अलावा सिंह राशि वालों को अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। साथ ही इस दौरान रुका हुआ पैसा भी आपको वापस मिल सकता है।

Surya Rashi Parivartan lucky for these four zodiac signs surya gochar
17 सितंबर को सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों के जातकों की चमक सकती है किस्मत - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य के कन्या राशि में जाते ही वृश्चिक राशि के लोगों की किस्मत चमक सकती है। सूर्य आपकी राशि के आय और धन के भाव में आ रहे हैं। ऐसे में इस दौरान आपकी आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। साथ ही बिजनेस और कारोबार में भी मुनाफा होगा। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय बहुत ही अच्छा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Rashi Parivartan lucky for these four zodiac signs surya gochar
17 सितंबर को सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों के जातकों की चमक सकती है किस्मत - फोटो : अमर उजाला

धनु
सूर्य का ये गोचर धनु राशि के लोगों के लिए भी बहुत शुभ माना जा रहा है। ज्योतिष के अनुसार, गोचर के बाद धनु राशि के जातकों की किस्मत सूर्य की तरह ही चमक सकती है। इस दौरान नौकरी-व्यापार में नए अवसर मिलने के योग बनेंगे। 

विज्ञापन
Surya Rashi Parivartan lucky for these four zodiac signs surya gochar
17 सितंबर को सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों के जातकों की चमक सकती है किस्मत - फोटो : अमर उजाला

मीन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मीन राशि वालों के लिए भी ये गोचर बहुत उत्तम साबित होगा। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से मीन राशि के लोगों के करियर के लिहाज से बड़ा महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। कोई अच्छी जॉब या पद आपको मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी ये समय आपके अनुकूल रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed