Sun Transit: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व होता है। जब भी कोई ग्रह किसी एक राशि में मौजूद होता है फिर किसी निश्चित समय में दूसरी राशि में परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव सभी जातकों पर शुभ और अशुभ दोनों तरह का होता है। ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से सूर्य हर एक महीने में राशि परिवर्तन करते हैं। कुंडली में सूर्य के शुभ भाव में होने पर व्यक्ति को नौकरी, मान-सम्मान और धन लाभ होता है। aaj यानी 15 जून बुधवार को सूर्य देव वृष राशि से मिथुन राशि में राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। सूर्य के गोचर का सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा, किसी के लिए ये गोचर शुभ होगा तो किसी के लिए ये गोचर अशुभ भी हो सकता है। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से किन लोगों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं किन राशियों पर सूर्य का यह गोचर शुभ प्रभाव डालेगा।
Sun Transit : आज सूर्य देव करने जा रहे हैं राशि परिवर्तन, ये राशियां इनके तेज से होंगी प्रभावित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृषभ राशि
ग्रहों के अधिपति सूर्य वृष राशि के चतुर्थ भाव के स्वामी हैं और अब आज मिथुन राशि में गोचर के दौरान सूर्य वृष राशि से दूसरे भाव में गोचर करेंगे। आर्थिक दृष्टि से इस अवधि में आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना अधिक रहेगी। ऐसे में अगर आप इस समय किसी संपत्ति या जमीन में कोई निवेश करते हैं तो आपको अच्छा लाभ मिलने के योग बनेंगे। यदि आप सरकारी क्षेत्र में कार्यरत हैं तो आपको सरकार और आपके उच्च अधिकारियों से किसी प्रकार का सहयोग और अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य आपके लग्न भाव का स्वामी है और सूर्य ग्रह का यह गोचर आपकी राशि के लिए वित्तीय जीवन में विभिन्न स्रोतों से लाभ प्राप्त करने की संभावना बनाएगी। इसके अलावा इस समय आपकी आमदनी में भी वृद्धि संभव है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति तो बेहतर होगी ही साथ ही समाज में आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। वहीं प्रेम संबंधों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में नौकरीपेशा लोगों को अच्छा प्रमोशन मिलने से खुशी का अनुभव होगा।
मकर राशि
सूर्य ग्रह मकर राशि के जातकों के अष्टम भाव का स्वामी है और अब यह गोचर के दौरान आपकी राशि से छठे भाव में होगा। कार्यक्षेत्र में अपने साहस और आत्मविश्वास को बनाए रखें और किसी भी तरह के नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। अब बात करें आपके आर्थिक जीवन की तो अगर आपने कोई कर्ज या कर्ज लिया था तो इस अवधि में आप उसे चुकाने में सक्षम होने वाले हैं। वहीं जिन लोगों का कोर्ट में केस चल रहा था तो भगवान सूर्य की कृपा से उसका फैसला भी आपके पक्ष में आता दिख रहा है।
कुंभ राशि
आज होने जा रहे सूर्य का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। सूर्य की कृपा से जीवन सुखमय रहेगा। परिवार का सुख आशा अनुसार मिलने वाला है। अच्छा धन लाभ होगा। बेरोजगारों को नौकरी के नए ऑफर आने की संभावना है। सरकारी नौकरी लगने की भी पूरी संभावना है। अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। कोर्ट कचहरी का मामले आपका पक्ष में आएगा।