फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astrology : इन 4 राशियों पर शिवजी रहते हैं मेहरबान, जीवन भर बरसती है विशेष कृपा

Wed, 15 Jun 2022 12:48 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 15 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Astrology Lord Shiva Favorite Zodiac Signs Know About These Rashi News in Hindi
इन 4 राशियों पर शिवजी रहते हैं मेहरबान - फोटो : Social media

Astrology : वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह नक्षत्रों का सीधा प्रभाव मनुष्य की राशियों पर पड़ता है। आज के इस आधुनिक युग में लोगों का विश्वास धर्म और कर्म से उठता जा रहा है परन्तु  ग्रह और नक्षत्रों का हमारे जीवन में बहुत असर होता है। ग्रहों की स्थिति का असर हमारी कुंडली में हमेशा बना रहता है। सिर्फ ग्रह नक्षत्र ही नहीं आराध्य देव भी इन राशियों पर मेहरबान रहते हैं। सोमवार भगवान शिव को समर्पित माना गया है। मान्यता है कि इस दिन शिवजी की विधिवत उपासना करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। कहते हैं कि शिवजी की कृपा से जीवन के हर एक संकटों से मुक्ति मिल जाती है। वैसे तो भगवान भोलेनाथ अपने हर भक्तों के संकट हर लेते हैं, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियों का जिक्र है जिसके जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो चार राशियां। 

Astrology Lord Shiva Favorite Zodiac Signs Know About These Rashi News in Hindi
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि 
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं। मंगल ग्रह को भगवान शिव का अंश माना जाता है। माना जाता है कि इनकी कृपा से इस राशि के जातकों को जीवन में शिवजी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मान्यता है कि सोमवार को मेष राशि के जातक भगवान शिव की विधिवत पूजा करें और शिवलिंग का अभिषेक करें तो उनके जीवन का सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। 

Astrology Lord Shiva Favorite Zodiac Signs Know About These Rashi News in Hindi
वृश्चिक राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है। - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृश्चिक राशि के स्वमी मंगल हैं। साथ ही इस राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है। माना जाता है कि अगर इस राशि के लोग प्रत्येक सोमवार को शिवलिंग पर एक लोटा जल अर्पित करें तो भोले बाबा की कृपा से उनके सारे कष्ट दूर हो सकते हैं। इसके अलावा हर प्रकार के भय से मुक्ति मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Astrology Lord Shiva Favorite Zodiac Signs Know About These Rashi News in Hindi
इस राशि के स्वामी शनि देव हैं जो कि भगवान शिव के प्रिय भक्त हैं। - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि 
मकर राशि भगवान शिव की प्रिय राशियों में से एक है। इस राशि के स्वामी शनि देव हैं जो कि भगवान शिव के प्रिय भक्त हैं। इसलिए मकर राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है। माना जाता है कि अगर इस राशि के लोग सोमवार को शिवलिंग पर बेलपत्र, गंगाजल, गाय का दूध अर्पित करें तो उनके सारे कष्ट दूर हो सकते हैं। साथ ही सभी कार्यों में सफलता भी मिल सकती है। 

विज्ञापन
Astrology Lord Shiva Favorite Zodiac Signs Know About These Rashi News in Hindi
कुंभ राशि के जातकों को शिवलिंग पर जल अर्पित करने से मनचाहा वरदान मिलेगा।  - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि 
कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव हैं। यही कारण है कि इस राशि के जातकों पर शनि देव की विशेष कृपा के साथ-साथ भगवान शिव की भी कृपा रहती है। यदि कुंभ राशि के जातक शिवजी की पूजा करें तो उन्हें आसानी से प्रसन्न कर सकते हैं। कुंभ राशि के जातकों को शिवलिंग पर जल अर्पित करने से मनचाहा वरदान मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed