ग्रहों के राजा सूर्य देव आज रात करीब 11 बजकर 21 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि में सूर्य देव 15 जून 2021 की सुबह 05 बजकर 58 मिनट तक स्थित रहेंगे। सूर्य के वृषभ राशि में गोचर से जहां कुछ राशियों को फायदा होगा तो वहीं ऐसी पांच राशियां हैं जिनपर गोचर का प्रभाव नकारात्मक रूप से पड़ सकता है। ऐसे में इन राशियों के जातकों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। ये राशियां इस प्रकार हैं-
Sun Transit 2021: आज से एक माह तक इन 5 राशियों के लिए रहेगा अशुभ समय, हो जाएं सावधान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस गोचर के प्रभाव से वृष राशि के जातकों को शारीरिक कष्ट और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। हालांकि अन्य मामलों में आपको लाभ की भी प्राप्ति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रणनीतियों को गोपनीय रखें। शासनसत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। नए अनुबंध प्राप्ति के योग।
गोचर के प्रभाव से आर्थिक हानि की संभावना है। इस अवधि में अधिक व्यय से आर्थिक तंगी भी आ सकती है। झगड़े विवाद से दूर रहें और कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझाएं संबंधी अथवा मित्र के द्वारा अप्रिय समाचार से मन अशांत रहेगा। पारिवारिक कलह बढ़ने न दें। आँख, कान, गले के रोग से बचें।
गोचर का अशुभ प्रभाव आपकी सेहत पर पड़ सकता है। इसलिए इस अवधि में अपने स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। झगड़े विवाद से दूर रहें और कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी होगी। कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अग्नि, विष और दवाओं के रिएक्शन से बचें।
ग्रह गोचर की अनुकूलता आपकी आने वाली समस्याओं का निदान करेगी। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा अप्रिय समाचार प्राप्ति हो सकती है।