हर ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करता है उसी प्रकार शनि ग्रह भी एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। शनि मार्गी भी होते हैं और वक्री (ग्रह की उल्टी चाल) भी होते हैं। सभी ग्रहों में शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है। इसी कारण इन्हे शनैश्चर भी कहा जाता है। शनि की धीमी गति के कारण ही साढ़ेसाती या ढैय्या लगती है। शनि को बहुत ही प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। ये जिस राशि में विराजमान होते हैं उसपर तो इनका प्रभाव पड़ता ही है साथ ही में ये अन्य राशियों को भी प्रभावित करते हैं। यदि शनिदेव अशुभ स्थिति में होते हैं तो जातक को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समय तीन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। ऐसे में इन राशियों के लोगों के शनि के प्रसन्न करने के उपाय करने चाहिए। जानते हैं कि किन राशियों पर है साढ़ेसाती और क्या हैं शनि की अशुभता से बचने के उपाय।
इन तीन राशियों पर चल रही है साढ़ेसाती, शनि को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Fri, 07 May 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन