फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Pushya Yog: आज बन रहा है शनि-पुष्य का शुभ योग, इन उपायों से प्रसन्न होंगे शनिदेव

Sat, 04 Jun 2022 12:19 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 04 Jun 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Shani Pushya Yog 2022 date remedies importance and benefits
शनि-पुष्य का शुभ योग पर करें ये उपाय - फोटो : सोशल मीडिया

Shani Pushya Yog: जून महीने का पहला शनिवार बेहद ही खास होने वाला है। ज्योतिष में सभी 27 नक्षत्रों में पुष्य नक्षत्र को सबसे बढ़िया नक्षत्र माना गया है। इस शनिवार के दिन बेहद ही दुर्लभ शनि पुष्य योग का संयोग बन रहा है। इस पूरे साल में यह संयोग एक बार ही बन रहा है।इस दिन रवियोग भी लग रहा है और शनि की चाल भी बदल रही है।शनि पुष्य योग को ज्योतिषशास्त्र में गुरु पुष्य योग के समान शुभ और दुर्लभ कहा गया है। इस संयोग में स्थायी संपत्ति की की खरीदारी या लंबे समय के लिए निवेश करना बेहद शुभ माना जाता  है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पुष्य नक्षत्र में की गई पूजा और उपाय भी शुभ फल प्रदान करते हैं। इस बार आज यानी 4 जून, शनिवार को पुष्य नक्षत्र होने के कारण शनि-पुष्य का शुभ योग बन रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, पुष्य नक्षत्र 3 जून को सायं  7 बजे से आरंभ होगा जो अगले दिन यानी 4 जून की रात लगभग 10 बजे तक रहेगा। इस दिन शनिदेव के कुछ आसान उपाय करने से आपके जीवन में आ रही समस्याओं से आपको समाधान मिलेगा। आइए जानते हैं क्या हैं उपाय। 

Shani Pushya Yog 2022 date remedies importance and benefits
शनि-पुष्य का शुभ योग पर करें ये उपाय - फोटो : shani jayanti

शनि पुष्य योग समय 
शनि पुष्य योग आरंभ: 3 जून, शुक्रवार, सायं  07 :05 
शनि पुष्य योग समाप्त: 4 जून, शनिवार, रात्रि 09: 55 

Shani Pushya Yog 2022 date remedies importance and benefits
शनि-पुष्य का शुभ योग पर करें ये उपाय

शनि-पुष्य नक्षत्र पर करें ये उपाय 

  • शनि पुष्य के शुभ योग में काले काले घोड़े की नाल से अंगूठी बनावाकर अपनी मध्यमा उंगली में धारण करें। यदि संभव न हो तो किसी ज्योतिषी से सलाह लेकर शनि का रत्न नीलम भी पहन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Pushya Yog 2022 date remedies importance and benefits
शनि-पुष्य का शुभ योग पर करें ये उपाय - फोटो : सोशल मीडिया
  •  शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए हनुमानजी की पूजा भी विशेष फलदाई बताई गई है। शनिवार को  हनुमान चालीसा या हनुमान बाहु अष्टक का पाठ करने से शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलती है। ये उपाय हनुमानजी के मंदिर में बैठकर किया जाए तो और भी जल्दी शुभ फल मिलते हैं।

 

विज्ञापन
Shani Pushya Yog 2022 date remedies importance and benefits
शनि-पुष्य का शुभ योग पर करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला
  • ऊं शं शनैश्चराय नम: मंत्र का पाठ करते हुए पीपल के पेड़ की 108 परिक्रमा करें। इसके बाद पीपल के पेड़ में मीठा दूध अर्पित करें और उसके नीचे बैठकर शनि स्तवराज का पाठ करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed