Fourth Sawan Somwar 2023: सावन का महीना आरम्भ हो चुका है। सावन का महीना 4 जुलाई से आरम्भ हो गया है। सावन का महीना भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना माना जाता है । इस माह में भक्त हर सोमवार को भगवान शिव के लिए व्रत (सावन सोमवार) रखते हैं और पंचामृत, गुड़, भूना चना, बेल पत्र, धतूरा, दूध, चावल, चंदन और अन्य चीजें चढ़ाते हैं। इस बार अधिक मॉस होने के कारण सावन 59 दिन का पड़ेगा और इस हिसाब से 8 सावन सोमवार के व्रत रखे जाएंगे। सावन का चौथा सोमवार 31 जुलाई को पड़ेगा। सावन के चौथे सोमवार के दिन विशेष रवि योग बन रहा है। इस दिन रुद्राभिषेक के लिए शिववास भी है,लेकिन यह सुबह में जल्द ही खत्म भी हो जाएगा। शिव का वास गौरी संग,नंदी पर या कैलाश पर होता है तो उस समय रुद्राभिषेक किया जाता है। आइए जानते हैं सावन के चौथे सोमवार के शुभ योग, पूजा मुहूर्त और रुद्राभिषेक समय के बारे में।
Fourth Sawan Somwar 2023: कब है सावन का चौथा सोमवार? जानें रुद्राभिषेक का शुभ समय
सावन का चौथा सोमवार 2023
31 जुलाई को सावन के चौथे सोमवार पर प्रातः 07:26 तक श्रावण अधिक मास की त्रयोदशी तिथि है। इसके बाद चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ होगी और 01 अगस्त को प्रातः 03:51 तक रहेगी।
सावन के चौथे सोमवार पर बन रहा है शुभ योग
सावन के चौथे सोमवार पर विशेष योग बन रहा है। 31 जुलाई को प्रातः 5:42 से सायं 06:58 तक रवि योग बन रहा है। इसके अलावा प्रातः काल से रात्रि 11:05 मिनट तक विष्कम्भ योग बन रहा है । उसके उपरांत प्रीति योग शुरू हो जाएगा। रवि और प्रीति योग शुभ योग हैं। इसके साथ ही उस दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र सुबह से लेकर सायं 06:58 तक है, उसके बाद से उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है।
सावन के चौथे सोमवार को इस मुहूर्त में करें रुद्राभिषेक
31 जुलाई को शिववास नन्दी पर प्रात:काल से लेकर सुबह 07:26 तक है। उसके बाद शिववास भोजन में रहेगा। जो लोग चौथे सोमवार को रुद्राभिषेक कराना चाहिए हैं वे प्रातः 07:26 तक करा सकते हैं।
कब-कब हैं आगे के सावन सोमवार व्रत?
सावन का चौथा सोमवार: 31 जुलाई 2023
सावन का पांचवा सोमवार: 7 अगस्त 2023
सावन का छठा सोमवार: 14 अगस्त 2023
सावन का सातवां सोमवार: 21 अगस्त 2023
सावन का आठवां सोमवार: 28 अगस्त 2023