फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guruwar Upay: गुड़ की भेली से भी मिल सकता है आर्थिक तंगी से भी छुटकारा, गुरुवार के दिन करें ये उपाय

Wed, 26 Jul 2023 01:05 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 26 Jul 2023 01:05 PM IST
विज्ञापन
Guruwar ke Upay Jaagery remedies totake can get rid of financial issues in hindi
गुड़ के ज्योतिष उपाय - फोटो : अमर उजाला
Guruwar Ke Upay: गुरुवार का दिन भगवान बृहस्पति, श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन इन देवताओं की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है।यदि कुंडली में बृहस्पति मजबूत हो तो व्यक्ति को जीवन में खूब तरक्की मिलती है। सभी कार्य सफल होते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। वहीं अगर गुरु कमजोर हो तो व्यक्ति को हर काम में असफलता मिलती है और आर्थिक तंगी भी बनी रहती है।

मान्यता है कि गुरुवार के दिन बृहस्पति देव की पूजा करने और व्रत रखने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन गुड़ से किए गए कुछ उपाय सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं। आइए जानते हैं गुरुवार के दिन गुड़ के ये उपाय कैसे किए जा सकते हैं।
 
Guruwar ke Upay Jaagery remedies totake can get rid of financial issues in hindi
गुड़ के ज्योतिष उपाय - फोटो : iStock

गुरुवार के दिन करें गुड़ के ये उपाय 

  • गुरुवार की सुबह स्नान करने के बाद केले के पेड़ पर भीगी हुई चने की दाल और एक गुड़ की डली चढ़ाएं। ऐसा लगातार 5 गुरुवार तक करने से धन से जुड़ी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। 
Guruwar ke Upay Jaagery remedies totake can get rid of financial issues in hindi
गुड़ के ज्योतिष उपाय - फोटो : iStock
  • गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को केले का भोग लगाना चाहिए। इस दिन उन्हें पीले फूल, चने की दाल के साथ गुड़ का भोग लगाएं। ऐसा करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है और सुख-समृद्धि बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Guruwar ke Upay Jaagery remedies totake can get rid of financial issues in hindi
गुड़ के ज्योतिष उपाय
  • गुरुवार की शाम को एक गुड़ की डली और 7 साबुत हल्दी की गांठें और एक रुपए का सिक्का एक पीले कपड़े में बांधकर किसी अज्ञात स्थान पर फेंक दें। मान्यता है कि ऐसा करने से अधूरी मनोकामनाएं जल्द ही पूरी हो जाती हैं।
विज्ञापन
Guruwar ke Upay Jaagery remedies totake can get rid of financial issues in hindi
गुड़ के ज्योतिष उपाय
  • इस दिन बृहस्पति देव के साथ-साथ सूर्य और मंगल ग्रह को गुड़ का भोग लगाने से भी सकारात्मक प्रभाव मिलता है। इसके प्रभाव से गुरुवार के दिन यह काम करने से आपके काम में कोई बाधा नहीं आएगी और काम आसानी से हो जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed