Sawan Month Born People Personality: हिंदू धर्म में सावन के महीने को शिव जी का प्रिय महीना माना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि इस पूरे माह में शिव जी माता पार्वती के साथ पृथ्वी लोक पर विचरण करते हैं। यही वजह है कि इस माह में देश भर के सभी शिव मंदिर और शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ लगी रहती है। धार्मिक दृष्टि से सावन माह बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस माह में कई व्रत और त्योहार पड़ते हैं। इस साल सावन माह की शुरुआत 14 जुलाई 2022 से हो रही है। वहीं 14 जुलाई से शुरू होकर ये माह 12 अगस्त तक चलेगा। धार्मिक दृष्टिकोण से ये माह पावन तो है ही साथ ही ज्योतिष शास्त्र में भी इसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन माह में जन्मे लोग बेहद भाग्यशाली होते हैं। कहा जाता है कि जिन लोगों का जन्म सावन माह में होता है उन पर हमेशा शिव जी की कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं सावन माह में जन्मे लोगों का भविष्य और स्वभाव कैसा होता है...
People Born in Sawan: बेहद भाग्यशाली होते हैं सावन माह में जन्मे लोग, हमेशा बनी रहती है शिव जी की कृपा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Fri, 15 Jul 2022 09:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन