Shravan Maas Navgrah Upay: श्रावण मास 14 जुलाई से आरंभ होने जा रहा है। सावन के इस महीने में भगवान भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है। सावन महीने में भगवान शिव की पूजा का महत्व है। मान्यता है कि इस महीने में कुछ उपाय कर कुंडली में व्याप्त पापी ग्रहों के अशुभ फल को शुभ फल में बदल सकते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रह और 27 नक्षत्रों का अध्ययन किया जाता है। माना जाता है कि इन सभी ग्रहों में कुछ शुभ ग्रह होते हैं, तो कुछ क्रुर और कुछ पाप ग्रह। शनि, राहु और केतु को पाप ग्रह माना जाता है। कहा जाता है कि इन तीनों का ग्रहों का प्रभाव इतना तेज होता है कि बिना के इच्छा के भी व्यक्ति पाप कर्मों की ओर चला जाता हैं। सावन मास में आप अशुभ ग्रहों को शुभ ग्रहों में परिवर्तित कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस छोटा से उपाय करने की जरूरत है। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय।
Shravan Maas Navgrah Upay: सावन में इन कारगर उपायों से बनायें अशुभ ग्रहों को भी शुभ
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Tue, 05 Jul 2022 05:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन