फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2022: सावन के महीने में इन आसान उपायों से खत्म होगी जीवन की सारी समस्या

Tue, 05 Jul 2022 05:01 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 05 Jul 2022 05:01 PM IST
विज्ञापन
Sawan 2022 Upay Know Remedies To Solve Problems Of Life In Hindi
सावन माह के ज्योतिषीय उपाय - फोटो : अमर उजाला

Shravan Maas Upay: भारतीय सनातन धर्म में सावन मास का विशेष महत्व है। 14 जुलाई से श्रावण मास की शुरुआत हो रही है। ऐसे में यह महीना भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए पर्व के समान है। ऐसा माना जाता है कि सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। कांवड़ यात्रा एक तरह से उत्सव के रूप में मनाई जाती है। सावन सोमवार को विशेष रूप से की जाने वाली भगवान शिव की पूजा भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती है। ज्योतिष शास्त्र में श्रावण मास में सुख, शांति और समृद्धि और आर्थिक परेशानियों से मुक्ति के लिए कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। ऐसा माना जाता है कि जो भी सावन के महीने में इन उपायों को करता है, उसे न केवल बीमारियों और दोषों से मुक्ति मिलती है, बल्कि आर्थिक परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं सावन का महीना कब से शुरू हो रहा है और सावन के महीने में कौन-कौन से उपाय किए जा सकते हैं जिससे समस्याओं से निजात मिल सके।

Sawan 2022 Upay Know Remedies To Solve Problems Of Life In Hindi
सावन मास प्रारंभ तिथि - फोटो : अमर उजाला

सावन मास प्रारंभ तिथि
सावन माह प्रारंभ तिथि: 14 जुलाई, गुरुवार
सावन माह की अंतिम तिथि: 12 अगस्त, शुक्रवार

Sawan 2022 Upay Know Remedies To Solve Problems Of Life In Hindi
सावन माह के ज्योतिषीय उपाय - फोटो : amar ujala

सावन माह के ज्योतिषीय उपाय

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार श्रावण मास की शिवरात्रि पर देवी पार्वती को नौकरी और व्यापार में उन्नति के लिए चांदी की बीच या पायल चढ़ाने से धन के आगमन के नए अवसर प्राप्त होंगे।
  • श्रावण मास में भगवान शिव और माता पार्वती को केसर मिश्रित खीर का भोग लगाने से भी धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2022 Upay Know Remedies To Solve Problems Of Life In Hindi
सावन माह के ज्योतिषीय उपाय - फोटो : अमर उजाला
  • सावन के महीने में पति-पत्नी के साथ मिलकर पंचामृत से भगवान शंकर का अभिषेक करने से दांपत्य जीवन में आने वाली परेशानियां समाप्त हो जाती हैं।
  • आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए सावन के सोमवार के दिन शिव शंभू का अनार के रस से अभिषेक करें।
विज्ञापन
Sawan 2022 Upay Know Remedies To Solve Problems Of Life In Hindi
सावन माह के ज्योतिषीय उपाय - फोटो : सोशल मीडिया
  • सावन के महीने में रोज 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से ॐ नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।
  • सावन के महीने में रोज सुबह घर में गोमूत्र का छिड़काव करें एंव गुग्गल का धूप दें,घर की सारी परेशानिया ख़तम हो जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed