फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2021: इन तीन राशियों पर हमेशा रहती है भोले बाबा की कृपा, जानिए कौन-कौन सी हैं ये राशियां

Tue, 27 Jul 2021 06:34 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 27 Jul 2021 06:34 AM IST
विज्ञापन
sawan 2021 favourite zodiac sign of lord shiva
ज्योतिष शास्त्र में भगवान शिव की पूजा करने का विशेष महत्व होता है क्योंकि शिव मंत्रों के जाप से जातकों के जीवन में बुरे ग्रहों का प्रभाव कम हो जाता है।

Favourite Zodiac Sign Of Lord Shiva: सावन का महीना भोले भंडारी की पूजा आराधना के लिए बहुत ही विशेष माना जाता है। इस वर्ष 25 जुलाई से सावन का माह शुरू हो चुका है। सावन के महीने में सोमवार व्रत और शिवलिंग का जलाभिषेक करके भोलेनाथ को प्रसन्न किया जाता है। मान्यता है कि सावन का महीना भगवान शिव बहुत ही प्रिय होता है और जो शिवभक्त इस पवित्र माह में शिवजी की पूजा मन से करता है उसकी हर एक मनोकामना जरूर पूरी होती है। ज्योतिष शास्त्र में भगवान शिव की पूजा करने का विशेष महत्व होता है क्योंकि शिव मंत्रों के जाप से जातकों के जीवन में बुरे ग्रहों का प्रभाव कम हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान शिव 3 तीन राशियों पर अपनी विशेष कृपा रखते हैं। आइए जानते हैं कि सावन के पवित्र महीने में कौन सी तीन राशियां है जिस पर हमेशा भगवान शिव की कृपा रहती है।

sawan 2021 favourite zodiac sign of lord shiva
राशि
मेष
मेष राशि राशि चक्र की पहली राशि है। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव होते हैं। भगवान भोलेनाथ को मेष राशि बहुत ही प्रिय होती है। उनकी शुभ द्दष्टि हमेशा इस पर रहती है। मेष राशि के जातकों पर हमेशा शिव की कृपा रहने से इस राशि के जातकों के जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहती है। इस राशि के जातकों को शिव जी को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक जरूर करना चाहिए।
sawan 2021 favourite zodiac sign of lord shiva
मेष राशि
मेष 
मेष राशि के जातकों पर भगवान शिव की कृपा होने से नौकरी और व्यापार में हमेशा तरक्की होती रहती है। मेष राशि वाले जातक किसी भी काम में थोड़ी से भी मेहनत कर देते हैं तो वह काम जरूर सफल हो जाता है। क्योंकि इन पर शिवजी की विशेष कृपा रहती है। ऐसे में भगवान शिव को और अधिक प्रसन्न करने के लिए सावन के महीने में इस राशि के जातकों को शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए ओम नम: शिवाय का जाप जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
sawan 2021 favourite zodiac sign of lord shiva
राशि

मकर
मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। मकर राशि भी शिवजी की प्रिय राशियों में से एक है। इस राशि पर शनि और शिव दोनों की कृपा होती है। जब भी इस राशि के जातकों पर किसी प्रकार की विपदा आती है तो उस समय भगवान शिव आने वाली कठिनाइओं को कम कर देते हैं। सावन के महीने में इस राशि के जातकों को शिव आराधना जरूर करनी चाहिए।

विज्ञापन
sawan 2021 favourite zodiac sign of lord shiva
rashi
मकर
इस राशि के जातकों के लिए शिव पूजा बहुत ही लाभकारी और शुभफलदायी मानी गई है। मकर राशि के जातकों को शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के अलावा बेलपत्र भी अर्पित करना चाहिए। वहीं पूजा करते समय महामृत्युंजय का जाप भी करना चाहिए। मकर राशि के जातकों को शिवजी बहुत ही भाग्यशाली बनाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed