Sarva Pitru Amavasya 2022 Upay: आज पितृ पक्ष का अंतिम दिन है। पितृपक्ष में पितरों का पूजन और तर्पण किया जाता है। मान्यता है कि पितृपक्ष में श्राद्ध कर्म से पितृ प्रसन्न होते हैं और परिवार को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। कहा जाता है कि पितृ पक्ष के दौरान सभी पितर पृथ्वी लोक पर वास करते हैं। इस साल 10 सितंबर से पितृ पक्ष की शुरुआत हुई थी, जिसका समापन 25 सितंबर को होगा। आश्विन माह की अमावस्या तिथि को पितृ पक्ष का समापन होता है, जिसे सर्व पितृ अमावस्या कहा जाता है। आज यानी 25 सितंबर को सर्व पितृ अमावस्या है। पितृपक्ष के दिनों में लोग कई विशेष उपाय करके अपने पूर्वजों को प्रसन्न करते हैं, जिससे उनके घर में पितृ दोष न हो और सुख समृद्धि बनी रहे। लेकिन यदि आप किसी कारण इस दौरान तर्पण या पितृ शांति के उपाय नहीं कर पाए हैं तो सर्वपितृ अमावस्या के दिन कुछ उपाय कर सकते हैं। चलिए जानते हैं सर्व पितृ अमावस्या से जुड़े विशेष उपायों के बारे में...
Sarva Pitru Amavasya 2022: आज सर्व पितृ अमावस्या पर करें ये आसान उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 25 Sep 2022 07:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन