फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Retrograde Venus: शुक्र ग्रह होने धनु राशि में वक्री, कार्यक्षेत्र में मिलेगी इन चार राशियों को तरक्की

Mon, 27 Dec 2021 05:49 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 27 Dec 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
Retrograde Venus shukra being retrograde in Sagittarius these four zodiac signs get progress in the work field
शुक्र - फोटो : self

Shukra Gochar: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का मनुष्य के जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नौ ग्रह हैं जिनमें से राहु-केतु के अतिरिक्त सभी ग्रहों को राशियों का आधिपत्य प्राप्त है। जैसा कि सब जानते हैं  कि इन्हीं ग्रहों के नाम पर सप्ताह के वार के नाम भी रखे गए हैं। सभी ग्रह अलग-अलग फल प्रदान करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम और भौतिक सुखों व धन वैभव का ग्रह माना गया है। यदि शुक्र ग्रह की स्थिति प्रतिकूल हो तो इससे भौतिक सुखों में आने लगती है, व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। ये वृषभ और तुला राशि का स्वामी ग्रह है। कुंडली में शुक्र की स्थिति ही तय करती है कि बिजनेस में आपको सफलता मिलेगी या नहीं। मीन इस ग्रह की उच्च राशि है तो कन्या नीच राशि है। नववर्ष से 2 दिन पूर्व यानि 30 दिसंबर  2021 को शुक्र वक्री अवस्था में धनु राशि में प्रवेश करेंगे और 27 फरवरी 2022 तक इसी राशि में रहेंगे। यानी करीब दो माह तक शुक्र धनु राशि में ही वक्री अवस्था में रहेंगे। आइए जानते हैं कि शुक्र की वक्री चाल किन चार राशियों को दिलाएगी कार्यक्षेत्र में तरक्की।  

Retrograde Venus shukra being retrograde in Sagittarius these four zodiac signs get progress in the work field
राशि

मेष राशि
मेष राशि के जातक के लिए शुक्र का गोचर बहुत लाभकारी परिणाम देगा। कार्यक्षेत्र में इस राशि के जातक को आर्थिक तरक्की प्राप्त होगी। यदि आप किसी व्यवसाय में हैं तो भी आपको आर्थिक उन्नति प्राप्त होगी। शुक्र के गोचर के प्रभाव के कारण आप निवेश में भी रुचि रखेंगे और सफलता भी हासिल करेंगे। शुक्र की वक्री चाल मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रखेगा। 

Retrograde Venus shukra being retrograde in Sagittarius these four zodiac signs get progress in the work field
राशि

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर आर्थिक रूप से शुभ साबित होने वाला है। शुक्र की वक्री चाल चाहे वो आपकी नौकरी हो या व्यवसाय दोनों में आपको सफलता प्रदान करेगी। आपको अचानक कहीं से बड़ा धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे जिसके परिणामस्वरूप आपको बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो इसमें भी आपको सफलता हासिल होगी। आपको धन वृद्धि के कई अवसर प्राप्त होंगे, इसका लाभ उठाएं लेकिन पूरी रणनीति के साथ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Retrograde Venus shukra being retrograde in Sagittarius these four zodiac signs get progress in the work field
राशि

कन्या राशि
करियर के लिहाज से शुक्र का गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए काफी शुभ साबित हो सकता है। शुक्र की वक्री चाल आपको कार्यक्षेत्र में कई अच्छे अवसर प्रदान करेगी। आपको आर्थिक लाभ मिलने की भी संभावना है।  मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। तरक्की के नए अवसर नजर या रहे है जो आपको आर्थिक उन्नति भी प्रदान कर सकते हैं। कन्या राशि के जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उन्हें उनकी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। 

विज्ञापन
Retrograde Venus shukra being retrograde in Sagittarius these four zodiac signs get progress in the work field
राशि

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्र कि वक्री चाल बहुत ही भाग्यशाली साबित होगी। शुक्र का धनु राशि में प्रवेश वृश्चिक राशि के जातकों को आर्थिक लाभ प्रदान करेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत के परिणामस्वरूप आपको तरक्की भी मिलने की संभावना है। आय में बढ़ोतरी के प्रबल आसार हैं। आप धन का संचय कर पाने में सफल रहेंगे। यदि आपका कोई व्यवसाय है तो उसका भी विस्तार होगा और आय में वृद्धि के आसार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed