Hindi News
›
Photo Gallery
›
Astrology
›
Ketu Gochar 2022 know the effects of ketu transit on the zodiac signs while entering in libra during this new year
{"_id":"61c9358e817f4c767747b412","slug":"ketu-gochar-2022-know-the-effects-of-ketu-transit-on-the-zodiac-signs-while-entering-in-libra-during-this-new-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ketu Gochar 2022: केतु का नए साल पर होगा तुला राशि में प्रवेश, जानिए राशियों पर क्या पड़ेगा इस गोचर का प्रभाव","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Ketu Gochar 2022: केतु का नए साल पर होगा तुला राशि में प्रवेश, जानिए राशियों पर क्या पड़ेगा इस गोचर का प्रभाव
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Mon, 27 Dec 2021 03:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 13
Ketu Gochar 2022
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Ketu Gochar 2022: नववर्ष 2022 के आगमन में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। साल 2021 की तरह ही साल 2022 में भी कई सारे ग्रहों का राशि परिवर्तन हो रहा है। और इस बार इसमें केतु ग्रह भी शामिल है। हालांकि राहु और केतु छाया ग्रह माने जाते हैं लेकिन फिर भी इनका गोचर बहुत से शुभ और अशुभ परिणाम लेकर आता है। बात करें केतु ग्रह की तो केतु को प्रभाव का ग्रह कहा जाता है, यह किसी भी जातक को स्वयं कोई भी स्वतंत्र परिणाम नहीं देता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार यह माना जाता है कि केतु किसी भी जातक की कुंडली के जिस भाव में स्थित होता है, जातक को उस भाव के स्वामी के अनुरूप ही फल देता है। साथ ही, किसी जातक की जन्म कुंडली में केतु का प्रभाव अन्य सात ग्रहों यानी कि सूर्य, चंद्रमा, मंगल, शनि, शुक्र, बृहस्पति और बुध की युति और दृष्टि पर निर्भर करता है। केतु अन्य ग्रहों की ही तरह अपनी दशा अवधि में जातकों को परिणाम देता है। इस ग्रह को अलगाव का ग्रह भी माना जाता है क्योंकि इसके प्रभाव में जातक सांसारिक सुखों से मोह भंग होने लगता है। इस वर्ष केतु वृश्चिक राशि से 12 अप्रैल, 2022 को सुबह 11:18 बजे पर शुक्र के आधिपत्य वाली राशि तुला में गोचर करेगा। आइये जानते हैं राशि अनुसार 2022 केतु गोचर क्या परिणाम लाएगा।
2 of 13
rashi
मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए केतु आपके जीवन में थोड़ी परेशानी ला सकती है। इस गोचर के दौरान यदि आप सट्टा बाज़ार (शेयर मार्केट, स्टॉक मार्केट इत्यादि) में निवेश करते हैं तो आपको इसमें हानि होने की आशंका है। इस दौरान किसी भी प्रकार के उद्यम में ख़ुद को शामिल न करें। यदि आप किसी साझेदारी के व्यवसाय में हैं तो इस दौरान आपके अपने साथी के साथ संबंधों में बड़े मतभेद या टकराव हो सकते हैं। जो जातक वैवाहित हैं, उनके वैवाहिक जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति के शामिल होने से उन्हें कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
3 of 13
rashi
वृषभ राशि- साल 2022 के आरंभ में केतु आपके वैवाहिक जीवन में कुछ उथल-पुथल कर सकता है। आपका जीवनसाथी किसी विवाहेतर संबंध में आ सकता है। आप अपने व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ वैवाहिक जीवन में भी कुछ असंतुष्टि का सामना कर सकते हैं। केतु आपके छठे भाव में गोचर करने के बाद आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफलता हासिल कर सकते हैं। कानूनी मामलों में सफलता हासिल करने के लिए यह समय प्रबल रह सकता है अर्थात यदि किसी न्यायालय में आपका कोई मामला चल रहा है तो उसमें भी आपको जीत हासिल हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
rashi
मिथुन राशि- केतु गोचर 2022 उन छात्रों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है जो इस दौरान किसी परीक्षा में बैठने वाले हैं। यह अवधि आपके जुनून में वृद्धि ला सकती है। साथ ही, आप किसी भी प्रतियोगिता का सामना करने के सक्षम हो सकते हैं। केतु आपके प्रेम जीवन में थोड़ा नकारात्मक असर ला सकता है। आपके रिश्ते के बीच किसी तीसरे व्यक्ति के शामिल होने की वजह से आपका अपने प्रेमी/प्रेमिका से झगड़ा भी हो सकता है। हालांकि, यह समय उन छात्रों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है जो किसी शोध में हैं या पीएचडी कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों के लिए केतु की यह स्थिति उन लोगों के लिए भी विशेष रूप से अनुकूल साबित हो सकती है, जो विभिन्न भाषाओं को सीखने में रुचि रखते हैं या अनुवादक के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं। जो लोग एकल जीवन व्यतीत कर रहे हैं, वे इस अवधि में किसी प्रेम संबंध में आ सकते हैं। आपके परिवार के सदस्यों के बीच कुछ अनबन और झगड़े भी हो सकते हैं, जिससे आपके घर की शांति भंग हो सकती है। आपको यह सलाह दी जाती है कि इस अवधि में किसी भी संपत्ति में निवेश न करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।