फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफलः 3 राशियों के लिए खर्चीला रहेगा हफ्ता

Mon, 19 Jun 2017 09:18 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Mon, 19 Jun 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 19th june to 25th june
इस सप्ताह ग्रहों के प्रभाव के कारण 3 राशियों के लिए काफी खर्चीला रहेगा। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह, होगा धन का नुकसान या कही से मिलेगा लाभ।

मेष राश‌िः खर्चीला रहेगा सप्ताह

weekly rashiphal 19th june to 25th june
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign

मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी खर्चीली रह सकती है। इस समय आप व्यर्थ के कार्यों में अपना धन खर्च कर सकते हैं।सप्ताह के मध्य में चंद्रमा धन भाव में रहेगा। इस समय में आपको धन व्यय तो करना पड़ सकता है, लेकिन वह किसी महत्वपूर्ण या आवश्यक कार्य में ही हो इसकी उम्मीद कर सकते हैं। चंद्रमा की अष्टम दृष्टि होने से मन में नकारात्मक विचार भी इस समय आ सकते हैं। सप्ताहांत आपके लिये काफी सकारात्मक व्यतीत होने की संभावनाएं हैं। इस समय कार्यक्षेत्र में आपका मन लगेगा। आपको अपना पराक्रम दिखाने का मौका भी मिलेगा।

वृष राश‌िः खर्च बढ़ने की संभावना

weekly rashiphal 19th june to 25th june
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign

वृष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहने के आसार हैं। आरंभिक दो दिनों में आपके लिए लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। लंबे समय से यदि आपने किसी परियोजना में निवेश करने के इच्छुक हैं तो यह समय आपके लिये एकदम उचित है। अष्टम दृष्टि से चंद्रमा शत्रु भाव में होने से आपको अपने प्रतिद्वंदियों को पहचाने का मौका भी मिलेगा। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपकी राशि से 12वें रहेगें। इस समय आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। विशेषकर कुछ घरेलु जरूरतों को पूरा करने के लिये आपको खर्च करना पड़ा सकता है। वहीं लग्न में चंद्रमा रहने से आपका मन ऊर्जा से भरा रहने की संभावनाएं भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः नए पद और प्रतिष्ठा का योग

weekly rashiphal 19th june to 25th june
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign

सप्ताहारंभ लाभप्रद रहने के आसार हैं। लंबे समय से कार्यों में चल रही अड़चनों के दूर होने की संभावनाएं बन रही हैं। कार्यक्षेत्र में नए पद व प्रतिष्ठा के योग भी बन रहे हैं। हालांकि यह भी संभावनाएं हैं कि नई जिम्मेदारी के लिए आपको गृहक्षेत्र से दूर भी रहना पड़े। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा वृष राशि में होने से आपके लिए यह समय खर्च बढ़ाने वाला रह सकता है। कम दूरी की यात्राएं भी आपको इस समय करनी पड़ सकती हैं। कुछ अधूरे काम इस सप्ताह में ही निबटा लें संभावना है कि आने वाले समय में आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। सप्ताहांत में चंद्रमा आपकी राशि में बना रहेगा।

विज्ञापन

कर्क राशिः लाभकारी रहेगा सप्ताह

weekly rashiphal 19th june to 25th june
कर्क राशि - फोटो : cancer sign

सप्ताह का शुरुआती समय काफी शुभ रहने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र से संबंधित शुभ समाचार मिलने के योग भी बन रहे हैं। पितृसुख का भी प्रबल योग बन रहा है। सुख क्षेत्र में चंद्रमा की दृष्टि होने से सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने के आसार भी हैं। 12वें घर में सूर्य मंगल होने से धन का निवेश काफी समझदारी से करेंगें। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपके लिए लाभकारी रहने के आसार हैं। पुराने समय से दिया हुआ धन वापस आने के संकेत हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed