फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 फरवरी: जानिए किस राशि के लिए यह हफ्ता रहेगा शुभ

Tue, 20 Feb 2018 09:54 AM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला Updated Tue, 20 Feb 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 19th february to 25th february
फरवरी माह का यह सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा तो कुछ राशियों के सामने आ सकता है संकट। जानिए यह सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

साप्ताहिक मेष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

weekly rashiphal 19th february to 25th february
मेष राशि
यह सप्ताह मेष राशि वाले जातकों के लिए आर्थिक तौर पर काफी समृद्ध रहने वाला है। इस दौरान धन लाभ होने की संभावना है, साथ ही आगे बढ़ने के कई अवसर भी मिलेंगे। महिला पक्ष की मदद आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। हालांकि पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति रह सकती है। कुछ समय के लिए कार्य क्षेत्र से मन भी हट सकता है। इस सप्ताह स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि सेहत से संबंधी परेशानी से आपको जूझना पड़ सकता है। जहां तक हो सके गरिष्ठ भोजन करने से बचें। इस हफ्ते आपको अपनी मेहनत का परिणाम मिलेगा। इसके फलस्वरुप आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है जिसका इंतजार आप लंबे समय से कर रहे हैं। माता-पिता की सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें। संतान पक्ष से सुख और सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय बेहतर रहेगा और उनकी मेहनत रंग लाएगी।

साप्ताहिक वृष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

weekly rashiphal 19th february to 25th february
वृष राशि

इस सप्ताह कार्य स्थल पर काम का दबाव अधिक रह सकता है इसलिए ज्यादा चिंता न करें बल्कि सामान्य गति से अपना काम करते रहें। शुरुआती संघर्ष के बाद इस अवधि में आपको धन लाभ होने की संभावना है। ऑफिस में बेकार की गॉसिप से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहने वाला है। धार्मिक कार्यों पर धन खर्च हो सकता है। सबसे अच्छी बात है कि इस सप्ताह आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। आप अपने कार्य के प्रति समर्पित रहेंगे। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई-लिखाई में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

साप्ताहिक मिथुन राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

weekly rashiphal 19th february to 25th february
मिथुन राशि

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो आपकी यह तलाश खत्म हो सकती है। आपको अपनी कड़ी मेहनत का फल मिलेगा और आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। हालांकि सप्ताह के आखिरी दिनों में खर्चों में वृद्धि भी हो सकती है, इसलिए बेवजह के खर्च पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। माता-पिता की सेहत भी अच्छी रहेगी। संतान पक्ष के लिए भी यह सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है। वहीं उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। यह सप्ताह यात्राओं के लिहाज से काफी बेहतर सिद्ध होगा।

विज्ञापन

साप्ताहिक कर्क राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

weekly rashiphal 19th february to 25th february
कर्क राशि

इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को नये घर की सौगात मिल सकती है या फिर प्रॉपर्टी से संबंधित कोई लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। पिता के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। आपके निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है इसलिए थोड़ा संयम से काम लें। यदि नौकरी पेशा हैं तो नई जॉब पाने की कोशिश करेंगे या आपका ट्रांसफर भी हो सकता है। इस सप्ताह अचानक धन हानि होने का खतरा है इसलिए थोड़ा समझदारी से काम लें। संतान पक्ष तरक्की करेगा। वहीं विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी होगी। मैनेजमेंट व तकनीक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed