{"_id":"5f7aae060be57025e54182c9","slug":"weekly-rashifal-weekly-horoscope-05-october-to-11-october-impact-on-your-rashi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ज्योतिष गणना (05 से 11 अक्तूबर): महीने के इस सप्ताह राशिनुसार इस दिन रहें जरा बचके...","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
ज्योतिष गणना (05 से 11 अक्तूबर): महीने के इस सप्ताह राशिनुसार इस दिन रहें जरा बचके...
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेष राशि- सप्ताह का आरंभ आपके लिए मान-सम्मान की वृद्धि कराएगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। सोची समझी सभी रणनीतियां भी कारगर सिद्ध होंगीं। सप्ताह के मध्य कुछ पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा फिर भी किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों से सहयोग मिलेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने के संकेत। 11 तारीख को रहें जरा बचके।
2 of 12
राशि
वृषभ राशि- सप्ताह के आरंभ में काफी भागदौड़ और व्यय का सामना करना पड़ेगा। किसी विदेशी कंपनी अथवा मित्र के द्वारा सुखद समाचार की प्राप्ति के योग। वीजा आदि के लिए भी आवेदन करना हो अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना हो तो परिणाम सुखद रहेगा। सप्ताह के मध्य मकान अथवा वाहन खरीदने का संकल्प पूर्ण कर सकते हैं। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी सप्ताह बेहद अनुकूल रहेगा। 6 तारीख को रहें जरा बचके।
3 of 12
मिथुन
मिथुन राशि- संपूर्ण सप्ताह आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। अपने सौम्य स्वभाव एवं ऊर्जा शक्ति के बल पर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे। शीर्ष अधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी, प्रेम विवाह का निर्णय भी लेना चाह रहे हो तो अवसर अनुकूल रहेगा। गुप्त शत्रुओं एवं षड्यंत्र कारियों से सावधान रहें। 7 तारीख को रहें जरा बचके ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
राशि
कर्क राशि- संपूर्ण सप्ताह आपके लिए मनोनुकूल फल देने वाला सिद्ध होगा। कोई भी दिन अशुभ नहीं है इसलिए बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा निर्णय लेना चाहें तो बेहतरीन सफलता के योग हैं। नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग। जो लोग आप को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वही आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। जमीन जायदाद से जुड़े हुए कार्यो का निपटारा होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के योग।
विज्ञापन
5 of 12
राशि
सिंह राशि- आपके लिए भी सप्ताह के सभी दिन शुभ हैं इसलिए विदेशी कंपनियों में सर्विस आदि के लिए आवेदन करना तो शुभ रहेगा ही केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों से जुड़े हुए कार्यों का निपटारा भी होगा। चुनाव संबंधी कोई निर्णय भी लेना चाह रहे हों या किसी अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो संयोग अच्छा है प्रयास करें। समाज के प्रतिष्ठित लोगों से मेलजोल बढ़ेगा, मान सम्मान भी मिलेगा। अपनी रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए कार्य करते रहेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।