फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल: 11 अक्तूबर तक पांच राशियों के लिए समय रहेगा अच्छा, बाकी रहें थोड़ा संभलकर

Mon, 05 Oct 2020 07:11 AM IST
विनोद शुक्ला मधुकर मिश्रा
मधुकर मिश्रा Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 05 Oct 2020 07:11 AM IST
विज्ञापन
Weekly Horoscope 05 to 11 october 2020 know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष


मेष राशि वालों को इस सप्ताह अपने करियर और कारोबार में विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में कुछेक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपने क्रोध पर पूरा नियंत्रण रखना होगा। बुद्धि विवेक का प्रयोग करके आप होने वाले नुकसान से बच सकते हैं। परिवार में होने वाले मतभेदों को सुलझाने के लिए आपको किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद लेनी पड़ेगी। सप्ताह के मध्य कहीं जाकर स्थिति आपके अनुकूल हो पाएगी। खान-पान का विशेष ख्याल रखें अन्यथा पेट संबंधी समस्या पैदा हो सकती है। दांपत्य जीवन हो या प्रेम सबंध, दूसरे पक्ष की भावनाओं की अनदेखी न करें।
शुभ अंक- 4
शुभ दिन- रविवार
शुभ रंग- बसंती
सफलता का सूत्र-सकारात्मक रुख रखें।
उपाय-हनुमत साधना करें और बंदरों को गुड़-चना खिलाएं।



    

 

Weekly Horoscope 05 to 11 october 2020 know prediction of all zodiac signs
राशि
वृष
इस सप्ताह आप आलस्य और टालमटोल को छोड़कर आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करें, तभी आप आने वाले समय में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। 8 अक्टूबर को मन चंचल रहेगा। सप्ताह के मध्य में व्यापारियों को कारोबार बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। हालांकि प्रापर्टी, कंस्ट्रक्शन, इंटीरियर के काम से जुड़े लोगों को कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। घर की मरम्मत, साज-सज्जा में उम्मीद से अधिक खर्च हो सकता है। हड्डियों से जुड़े रोग उभर सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे।
शुभ अंक-7
शुभ दिन-शुक्रवार
शुभ रंग-सुनहरा
सफलता का सूत्र-व्यर्थ के प्रपंचों से बचें। 
उपाय- बूढ़ी महिलाओं की सेवा करें। माता लक्ष्मी की उपासना करें।

 
Weekly Horoscope 05 to 11 october 2020 know prediction of all zodiac signs
मिथुन

मिथुन
सप्ताह की शुरुआत में किसी परिजन या मित्र के चलते बेकार के कामों में समय व्यर्थ होगा। आमदनी कम और खर्च के चलते मन चिंतित रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को भी काम के दबाव के चलते कुछ उलझनें रहेंगी। हालांकि सप्ताह के मध्य में किसी वरिष्ठ अधिकारी की मदद से बात बन जाएगी। मनचाही जगह पर तबादला मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता में संतान की सफलता से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। सप्ताह के अंत में छोटी यात्रा संभव है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का विशेष ख्याल रखें।
शुभ अंक-1
शुभ दिन-बुधवार
शुभ रंग-हरा
सफलता का सूत्र-लापरवाही न करें।
उपाय- गणपति की उपासना करें और ॐ बुं बुधाय नम: मंत्र का जप करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope 05 to 11 october 2020 know prediction of all zodiac signs
राशि

कर्क 
कर्क राशि वालों के लिए इस सप्ताह उनकी तमाम समस्याओं से जुड़े समाधान खोजने में सफलता मिलेगी। बेरोजगार जातकों की नौकरी का सपना पूरा हो सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों को बकाया राशि मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों का समय सामान्य रहेगा। आर्थिक समस्याएं दूर होने के कारण घर में खुशी का माहौल रहेगा। 07 अक्टूबर को किसी परिजन के चलते मन थोड़ा खिन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में भी अनबन की स्थिति रहेगी। किसी भी जगह धन निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ या हितैषी से सलाह जरूर ले लें। इस कोरोना काल में सेहत संबंधी परेशानियों को बिल्कुल न इग्नोर करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। नियमित रूप से अपना चेकअप करवाए। प्रेम संबंधों में भावनाओं में न बहें।
शुभ अंक- 8
शुभ दिन- शुक्रवार
शुभ रंग-सफेद
सफलता का सूत्र- आत्मविश्वास बनाए रखें।
उपाय-शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं। ‘ॐ नम: शिवाय’मंत्र का जप करें।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 05 to 11 october 2020 know prediction of all zodiac signs
राशि

सिंह 
इस सप्ताह विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों की किस्मत चमक सकती है। नये अनुबंध प्राप्त होंगे। व्यापार में भी आशा के अनुरूप लाभ होगा। घर-परिवार के किसी सदस्य की मदद करके मन को संतोष मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात भी संभव है। छोटी-मोटी दिक्कतों को छोड़कर सेहत सामान्य रहेगी। न सिर्फ तन से बल्कि मन से भी आप बेहतर महसूस करेंगे। अरसे बाद अपने प्रेमी या प्रेमिका संग समय बिताने का अवसर मिलेगा। सप्ताह के अंत में आकस्मिक खर्चों का दबाव बढ़ेगा। इस दौरान किसी जोखिम भरे काम में हाथ न डालें, अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 2
शुभ दिन-गुरुवार
शुभ रंग-सुनहरा
सफलता का सूत्र-अपने लक्ष्य से विचलित हों। 
उपाय-श्री गणेश जी सिंदूर चढ़ाएं और श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed