फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल (11 से 17 मार्च) : इस हफ्ते इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

Mon, 11 Mar 2019 10:27 AM IST
विनोद शुक्ला ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 11 Mar 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
weekly rashifal horoscope from 11 march to 17 march 2019
साप्ताहिक राशिफल
मार्च महीने के दूसरे हफ्ते में ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा। 
weekly rashifal horoscope from 11 march to 17 march 2019
राशि

इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा। भूमि और मकान से आपको लाभ हो सकता है। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रिश्तेदारों से मैत्री पूर्ण सम्बन्ध बने रहेंगे। कार्य योजनाओं के प्रति विचार विमर्श होगा। सकारात्मक विचारों से मन स्वस्थ्य रहेगा। आर्थिक पक्ष-इस सप्ताह आमदनी में वृद्धि होगी। जातक को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा। प्राइवेट नौकरी पेशा लोगों को तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय के लिए समय सामान्य रहेगा। वैवाहिक जीवन में थोड़ी अशांति मिलेगी। प्रणय सम्बंधो के लिए यह समय उत्तम रहेगा। 

weekly rashifal horoscope from 11 march to 17 march 2019
राशि

यह समय इस राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। जब आपका जीवनसाथी जब सारे मनमुटाव भुलाकर प्यार के साथ आपके पास फिर आएगा, तो जीवन और भी सुन्दर लगेगा। कार्यालय में सबकुछ आपके पक्ष में जाता नजर आ रहा है। आमदनी के लिए किये गए प्रयासो में आप सफल होंगे। सेहत में गिरावट आयेगी। नौकरी वाले अच्छा प्रदर्शन करेंगे जिसका उनको लाभ मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के आसार नजर आ रहे है। दाम्पत्य जीवन में खुशी का माहौल बना रहेगा। प्रेम में सफलता मिलने के पूरे संयोग बन रहे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly rashifal horoscope from 11 march to 17 march 2019
मिथुन

इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। परिवार के साथ शॉपिंग पर जाना संभव लग रहा है, लेकिन शॉपिंग जेब पर भारी भी पड़ सकती है। दोस्तों का रुख सहयोगी रहेगा और वे आपको खुश रखेंगे। राजनीति करने वाले जातकों के लिए यह समय सामान्य रहने वाला है। धन के मामले में यह सप्ताह थोड़ा तंगी का रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट की सम्भावना है। व्यापार में बड़े निवेश न करे तो ही सही रहेगा। नौकरी के लिए किये गए प्रयास सफल होंगे। आपको कष्ट का अनुभव होगा। प्रेम सम्बन्धों में हड़बड़ी न मचाये।

विज्ञापन
weekly rashifal horoscope from 11 march to 17 march 2019
राशि

इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं रहने वाला है। व्यावसायिक हानि होने की सम्भावना है इसलिए कार्य शुरू करने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। बहुत ज्यादा तनाव और चिंता करने की आदत सेहत को नुकसान पहुँचा सकती है। जमीन की खरीददारी इस समय बिल्कुल न करें अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। कर्ज लेने से बचें। बीमारी को नजरअंदाज न करे। नौकरी करने वाले व्यर्थ की भगादौड़ी में रहेंगे। व्यवसाय करने वाले लेन देन सामान्य रखें। वैवाहिक जीवन में सप्ताह के अंत में सुधार की सम्भावना है। प्रेमीजन आत्मविश्वास से लबरेज रहें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed