अगस्त महीने का चौथा हफ्ता कुछ राशियों के लिए अच्छा रहेगा तो कुछ राशि के लोग परेशानियों में घिर सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह हफ्ता।
साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 अगस्त 2018: 7 राशियों के लिए लकी रहेगा यह हफ्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
इस सप्ताह आप किसी दूर यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में अशांति रह सकती है जिससे आपका मन भी कुछ अप्रसन्न रहेगा। पिताजी का स्वास्थ्य आपको चिंता दे सकता है। कार्य क्षेत्र में यूं तो आप का दबदबा बना रहेगा लेकिन आपको चाहिए कि बिना वजह किसी से उलझने का प्रयास बिल्कुल ना करें। संतान के लिए समय बेहतरीन है और उनके यश में वृद्धि होगी। वहीं दूसरी ओर विद्यार्थी वर्ग के लिए भी बेहतरीन समय है यदि वह थोड़ा सा भी ध्यान लगाएंगे तो पढ़ाई में अच्छे अंकों से पास हो जाएंगे। आमदनी में इजाफा होगा जिसे आप इस समय को अच्छे से बिता लेंगे।
वृष राशि
इस सप्ताह व्यावसायिक साझेदारी से आप को अच्छा लाभ हो सकता है और आप कार्य के सिलसिले में किस वजह से दूर यात्रा पर भी जा सकते हैं। भाग्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी जिससे आपके काम बनते-बनते बिगड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन यूं तो खुशहाल रहेगा। आप की मेहनत का पूर्ण रूप से फल ना मिलने के कारण आपका मन कुछ अप्रसन्न रह सकता है। संतान पक्ष के लिए समय अच्छा है और वे खुश रहेंगे तथा विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में मनचाही सफलता हाथ लग सकती है। आपके पिताजी का स्वास्थ्य परेशानी का सबब बन सकता है। उनका ध्यान रखें और उनसे अच्छे संबंध बनाए रखें। आप के मान-सम्मान में वृद्धि होगी तथा आप का स्तर ऊंचा उठेगा।
मिथुन राशि
इस सप्ताह आप मानसिक रुप से कुछ परेशान रह सकते हैं तथा आपका स्वास्थ्य भी कमजोर रह सकता है। आप लोगों से अपनी वाणी द्वारा काम निकालने में कामयाब रहेंगे लेकिन आपके ससुराल पक्ष से आपके संबंध बिगड़ सकते हैं लिहाजा इस ओर पूरा ध्यान दीजिए। अधिक मसालेदार भोजन करने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और आप प्रसन्न रहेंगे वहीं दूसरी ओर कार्य क्षेत्र में भी आपके लिए समय अच्छा रहेगा। संतान के लिए समय उन्नति दायक है हालांकि किसी कारणवश घर से दूर जा सकते हैं। वहीं दूसरी ओर विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में आनंद आएगा और उनका खूब मन लगेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी तथा भाग्य में वृद्धि होगी और मान सम्मान प्राप्त होगा।
कर्क राशि
इस सप्ताह आपके मन में अनेक विचार आएंगे और इस वजह से आपको निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। अतः आवश्यक होगा कि आप इस सप्ताह अपने किसी महत्वपूर्ण निर्णय को आगे के लिए टाल दें। क्योंकि इस सप्ताह लिए गए फैसले अधिक लाभदायक सिद्ध नहीं होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी और आप खुश रहेंगे तथा कार्य क्षेत्र में भी आपको नया पदभार मिल सकता है अथवा आपके कार्य में वृद्धि होने के साथ आपके अधिकारों में भी वृद्धि होगी। किसी भी प्रकार के षड्यंत्र में बिल्कुल ना पड़े। अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें क्योंकि वह इस सप्ताह आपकी चिंता का कारण बन सकती है।