अगस्त महीने का तीसरा हफ्ता कुछ राशियों के लिए अच्छा रहेगा तो कुछ राशि के लोग परेशानियों में घिर सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह हफ्ता।
साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 अगस्त 2018: सूर्य की बदलेगी चाल, इन राशियों के जीवन में आएगा बदलाव
आपके अधिकारों में वृद्धि होगी
मेष राशि
इस सप्ताह आप को अपनी उर्जा को नियंत्रित करते हुए विभिन्न कार्यों को उनके अंजाम तक पहुंचाना होगा। जहां एक ओर परिवार में आपकी आवश्यकता महसूस होगी। वहीं दूसरी ओर आपके कार्यक्षेत्र में भी आपकी आवश्यकता महसूस की जाएगी, इसलिए आपको दोनों के बीच सामंजस्य बिठाकर चलना होगा। पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति रह सकती है और माता पिता का स्वास्थ्य भी आपको परेशान कर सकता है। वहीं दूसरी ओर कार्य क्षेत्र में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी लेकिन आपका मन आपके कार्य में नहीं लगेगा। हालांकि इस दौरान आप जो भी निर्णय लेंगे उसमें सफलता प्राप्त करेंगे। आप करियर को एक अच्छी दिशा देने का प्रयास करेंगे। संतान के लिए समय मिश्रित परिणाम देने वाला होगा और उनका स्वास्थ्य कुछ कमजोर हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग को अपनी सबसे बड़ी समस्या एकाग्रता की कमी से दो चार होना पड़ सकता है।
विद्यार्थियों को भाग्य का साथ मिलेगा
वृष राशि
यह सप्ताह आपको ख़ुशियाँ देकर जाएगा और पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। कार्यस्थल पर आपको कुछ परेशानी हो सकती है। आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आपके द्वारा की गई मेहनत का आपको उचित परिणाम नहीं मिल रहा, लेकिन आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आने वाला समय आपका है। पिता का स्वास्थ्य कमजोर रहने के कारण आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा और धार्मिक क्रियाकलापों पर खर्च भी होगा। आप अपनी किसी कलात्मक अभिव्यक्ति को आगे बढ़ा सकते हैं और उससे आपको अच्छा धन लाभ होगा। संतान के लिए समय अच्छा है उन्हें उन्नति के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को भाग्य का साथ मिलेगा और वे मन लगाकर मेहनत करेंगे। भाई-बहनों को कुछ कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।
इस सप्ताह आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं
मिथुन राशि
इस सप्ताह आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से सप्ताह कुछ कमजोर रह सकता है इसलिए अपने खाने-पीने पर और अपनी दिनचर्या पर पूर्ण रुप से ध्यान दें। वाहन बेहद सावधानी से चलाएं। भाई-बहनों से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा और पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। आप अपने परिवार में खुशियों का आनंद उठाएंगे। कार्य क्षेत्र में भी समय अच्छा रहेगा और अनेक प्रकार से धन लाभ की संभावना बनेगी। आप गुप्त रूप से भी धन अर्जित कर सकते हैं। संतान के लिए समय अच्छा रहेगा ।
इस सप्ताह आपके जीवन में खुशियां आएंगी
कर्क राशि
इस सप्ताह आपके जीवन में खुशियां आएंगी और परिवार में भी सुख शांति रहने से मन प्रसन्न रहेगा। छोटे भाई-बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि बीच-बीच में माता जी की तबीयत कुछ हद तक परेशान कर सकती है। राहु, सूर्य और बुध की आपकी राशि में स्थिति आपको बीच-बीच में मानसिक तनाव देती रहेगी और आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि कोई ऐसा कार्य न करें जिससे आप के सम्मान की हानि हो। संतान के लिए समय अच्छा रहेगा और विद्यार्थियों को भी उनकी मेहनत का मन चाहा परिणाम प्राप्त होगा। यदि आप किसी कंपटीशन एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो यह वह समय है जिसमें आपको अपनी मेहनत को अंतिम मुकाम देना है। यदि आप अच्छी मेहनत कर पाए तो परिणाम आप के पक्ष में आएगा। कार्य क्षेत्र में आपको अच्छा पदभार मिल सकता है और आपकी तरक्की हो सकती है।