फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

13 अगस्त 2018 राशिफल: सावन के तीसरे सोमवार में बनेगा शिव योग, 5 राशियों को मिलेगा फायदा

Mon, 13 Aug 2018 09:23 AM IST
Prateek Ranjan Content Partner: Astrosage
Content Partner: Astrosage Published by: Prateek Ranjan Updated Mon, 13 Aug 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
13 august 2018 rashifal daily horoscope 13th day of august month

जानिए सोमवार 13 अगस्त 2018 सभी राशियों का राशिफल..

13 august 2018 rashifal daily horoscope 13th day of august month
aries - फोटो : aries

मेष राशि
घर और दफ़्तर में कुछ दबाव आपको ग़ुस्सैल बना सकता है। आज आप काफ़ी पैसे बना सकते हैं लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन ख़ुशनुमा कर देंगे। प्यार की ताक़त आपको प्यार करने की वजह देती है। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। आज आपको अपने जीवनसाथी से एक बार फिर प्यार हो जाएगा।

13 august 2018 rashifal daily horoscope 13th day of august month
taurus - फोटो : taurus

वृष राशि
स्वास्थ्य के लिहाज़ से बहुत अच्छा दिन है। आपकी ख़ुशमिज़ाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। सट्टेबाज़ी से फ़ायदा हो सकता है। शाम को दोस्तों के साथ घूमें-फिरें, क्योंकि यह आपके लिए इस वक़्त बहुत ज़रूरी है। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। यह शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक है। आपको प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे। अपने प्रियजनों के साथ फ़िल्म देखना बढ़िया और मज़ेदार रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
13 august 2018 rashifal daily horoscope 13th day of august month
gemini sign

मिथुन राशि
बचपन की यादें आपके मन पर छायी रहेंगी। लेकिन इस काम में आप ख़ुद को मानसिक तनाव दे सकते हैं। आपके तनाव और परेशानी की एक बड़ी वजह बचपन की मासूमियत को जीने की चाह है, इसलिए खुलकर जिएँ। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न लें ख़ासतौर पर अहम आर्थिक सौदों में मोलभाव करते वक़्त। जो लोग आपके लिए सबसे ज़्यादा अहमियत रखते हैं, उन्हें अपनी बात समझाने में आप ख़ासी दिक़्क़त महसूस करेंगे। अगर आप हुक़्म चलाने की कोशिश करेंगे, तो आपके और आपके प्रिय के बीच काफ़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं।

विज्ञापन
13 august 2018 rashifal daily horoscope 13th day of august month
cancer - फोटो : cancer
कर्क राशि

अगर मुमकिन हो तो लम्बे सफ़र पर जाने से बचें, क्योंकि लम्बी यात्राओं के लिए अभी आप कमज़ोर हैं और उनसे आपकी कमज़ोरी और बढ़ेगी। आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुक़सान तक़रीबन पक्का है। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। आप अपने प्रिय के रवैये के प्रति काफ़ी संवेदनशील रहेंगे अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखें और ऐसा कुछ भी करने से बचें जिसके लिए बाक़ी की ज़िन्दगी आपको पछताना पड़े। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। आपका जीवनसाथी आपसे परिवार और उनके बीच किसी एक को चुनने को कह सकता है। यह बस थोड़े समय के मुश्किल हालात हैं, जिन्हें संभालने की कोशिश करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed