फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (16 May To 22 May 2022) : इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Sat, 14 May 2022 07:44 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 14 May 2022 07:44 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 16 May To 22 May 2022 know prediction of all zodiac signs
weekly horoscope - फोटो : अमर उजाला

मेष


मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह कामकाज के सिलसिले में अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। धन और ऊर्जा के अपव्यय से बचें, अन्यथा आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। काम के अधूरे रह जाने के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ाहट बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में धन के लेन-देन में खूब सावधानी बरतें, अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। इस दौरान किसी भी कागज पर साइन करने से पहले उसे ठीक से पढ़ना न भूलें। सप्ताह के मध्य में व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा संभव है। यात्रा के दौरान अपने सामान और सेहत दोनों का खूब ख्याल रखें। हालांकि सेहत की दृष्टि से आपको पूरे सप्ताह सावधान रहने की आवश्यकता है। ऐसे में अपना खान-पान और दिनचर्या सही रखें। सप्ताह के मध्य में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से बहुत ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं क्योंकि चोट-चपेट की आशंका है। सप्ताह के उत्तरार्ध में सामाजिक एवं राजनीतिक व्यस्तताएं बनी रहेंगी। प्रेम संबंध में आने वाली अड़चनों के कारण मन खिन्न रहेगा। जीवनसाथी की सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है। सप्ताह के अंत में मांगलिक कार्यों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। 
उपाय : प्रतिदिन हनुमत उपासना करें और मंगलवार के दिन सिंदूर का चोला चढ़ाकर सुंदरकांड का विशेष रूप से पाठ करें। 

weekly horoscope weekly rashifal 16 May To 22 May 2022 know prediction of all zodiac signs
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

वृष
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में जहां कारोबार में मनचाहा लाभ होगा और बाजार में फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। वहीं सप्ताह के उत्तरार्ध में बने बनाए कार्यों में अड़चनें आएंगी और अनचाही प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। उस दौरान आय कम और खर्च की अधिकता रहेगी। धन का संचय करने में कठिनाईयां आएंगी। कारोबार हो या फिर कार्यक्षेत्र दूसरों पर जरूरत से ज्यादा विश्वास करके चलना आपके लिए न सिर्फ धन बल्कि मान-सम्मान की दृष्टि से घातक हो सकता है। सप्ताह के मध्य में किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात या फिर उसका घर में आगमन हो सकता है। इस दौरान आपको किसी भी पारिवारिक निर्णय को लेते समय बड़े एवं छोटो दोनों का पूरा सहयोग मिलेगा। सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर जेब से ज्यादा खर्च हो सकता है। प्रेम-प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ इस सप्ताह आपकी बेहतर बॉन्डिंग दिखाई देगी। आपसी विश्वास बढ़ेगा। जीवन से जुड़ी कठिनाईयों को दूर करने में लव पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। 
उपाय : प्रतिदिन बेल अथवा शमीपत्र चढ़ाकर पारद शिवलिंग की पूजा और शिव चालीसा का पाठ करें। 

weekly horoscope weekly rashifal 16 May To 22 May 2022 know prediction of all zodiac signs
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह दूसरों के बहकावे में आने की बजाय अपने विवेक से निर्णय लेकर कार्य करने की जरूरत है। सप्ताह की शुरुआत में भूमि-भवन अथवा पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगे। इस दौरान घरेलू विवाद हो या फिर कारोबार से जुड़ी कोई चुनौती, उसे दूर करते समय अपने मन को शांत रखें और कोई भी बड़ा निर्णय खूब सोच-विचार कर लें, अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों को ही मिलाकर चलने पर सोचे हुए कार्य समय पर पूरे हो सकेंगे। सप्ताह के मध्य में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इस दौरान आप खुद को अधिक ऊर्जावान पाएंगे। आपकी आय बढ़ेगी, लेकिन साथ ही साथ सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों को लेकर खर्च भी खूब होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में इष्टमित्रों की मदद से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। सगे-संबंधियों के साथ मेल-जोल बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति से हुई मुलाकात भविष्य में बड़े लाभ का कारण बनेगी। यदि आप किसी के सामने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो आपकी बात बन जाएगी। वहीं पहले से प्रेम संबंध में चल रहे लोगों को उनके परिजन विवाह के लिए हरी झंडी दिखा सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर उपासना एवं गणेश चालीसा का पाठ करें। बुधवार के दिन किसी किन्नर को श्रृंगार की वस्तु का दान करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 16 May To 22 May 2022 know prediction of all zodiac signs
Cancer - फोटो : अमर उजाला

कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर और कारोबार की दृष्टि से काफी अहम साबित हो सकता है। जो जातक लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे, उनकी कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का खूब सहयोग प्राप्त होगा। मनचाहे प्रमोशन या ट्रांसफर की प्राप्ति भी हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में किसी भी प्रभावी व्यक्ति से हुई मुलाकात बड़े लाभ का कारण बनेगी। सत्ता एवं सरकार से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्त होगी। इष्ट-मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को सुखद समाचार की प्राप्ति संभव है। सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार में अप्रत्याशित लाभ होगा लेकिन साथ ही साथ सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों में खर्च भी होगा। इस दौरान कामकाजी महिलाओं को अपने कार्यक्षेत्र और घर-परिवार के बीच तालमेल बिठाने में कुछेक दिक्कतें आ सकती हैं। हालांकि किसी भी परेशानी को दूर करने में आपको अपने जीवनसाथी या लव पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। किसी भी बड़े निर्णय लेते समय आपको अपने पिता की तरफ से विशेष सहयोग मिलेगा। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की सफेद चंदन लगाकर साधना और शिव सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 16 May To 22 May 2022 know prediction of all zodiac signs
Leo - फोटो : अमर उजाला

सिंह 
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध दोनों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कामकाज की व्यस्तता के बीच आपको इन दोनों चीजों की अनदेखी करने से बचना होगा अन्यथा वर्षों के बने-बनाए संबंध टूट सकते हैं या फिर उसमें दरार आ सकती है। किसी प्रिय व्यक्ति के साथ छोटी सी बात पर बड़ी तकरार होने की आंशका है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। सप्ताह के मध्य में आपकी खराब सेहत आपके सोचे हुए काम में अड़ंगे डाल सकती है। इस दौरान मौसमी अथवा कोई पुरानी बीमारी के एक बार फिर से उभरने पर आपका मन चिंतित रहेगा। इस दौरान आप अपने भीतर उत्साह और ऊर्जा में कमी महसूस कर सकते हैं। हालांकि यह स्थिति लंबे समय तक नहीं बनी रहेगी। सप्ताह के अंत तक आपको चीजें एक बार फिर से पटरी पर आती हुई नजर आएंगी। भाई-बंधुओं के सहयोग से बिगड़े हुए काम बनेंगे। लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। प्रेम-प्रसंग में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें, अन्यथा न सिर्फ बनी बात बिगड़ सकती है, बल्कि आपको सामाजिक बदनामी भी झेलनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य को जल दें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed