{"_id":"627e42ff7113921a06608a92","slug":"horoscope-today-aaj-ka-rashifal-14-may-2022-dainik-rashifal-daily-horoscope-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Horoscope Today 14 May 2022 : कन्या और तुला राशि वालों का होगा भाग्योदय, जानिए अन्य राशियों का भविष्य","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Horoscope Today 14 May 2022 : कन्या और तुला राशि वालों का होगा भाग्योदय, जानिए अन्य राशियों का भविष्य
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sat, 14 May 2022 07:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
2 of 13
mesh rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपको कुछ सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता दिखाई दे रहा है। आज कुछ रुकी हुई डील फाइनल होंगी, जिनके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से कोई प्रसन्नतादायक कार्य किया जाएगा। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी, लेकिन परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट के कारण आप भागदौड़ में लगे रहेंगे। आपको अपने रुके हुए कार्यों की भी सुध बुध लेनी होगी, तभी आप उनसे लाभ कमा पाएंगे। यदि कोई कानूनी कार्य लंबे समय से लंबित पड़ा है, तो वह आपके लिए चिंता का कारण बनेगा।
3 of 13
TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपको देव स्थान की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। काफी दिनों के बाद आपको कार्यक्षेत्र में राहत मिलेगी। यदि आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं, तो आपको कोई ऑफर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा, जिससे आपको काम करने में और मजा आएगा। परिवार में किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है, जिसके कारण परिजनों का आना जाना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदाई रहेगा। आप व्यवसाय की कुछ नई योजनाओं को लागू करेंगे, लेकिन आपको अपनी संतान के कुछ बढ़े हुए खर्चों की ओर ध्यान देना होगा, नहीं तो वह अपने संचय धन को भी समाप्त कर देंगे। आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। विद्यार्थी अपने सीनियर्स की मदद पाकर अपनी काफी समस्याओं को हल करने में सफल रहेंगे। यदि भाइयों से कोई विरोध चल रहा था, तो आपको उसे समझाने की पूरी कोशिश करनी होगी।
विज्ञापन
5 of 13
Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी रचनात्मक रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको मन मुताबिक कार्य सौंपा जा सकता है, जिसे देखकर आपके कुछ साथी परेशान रहेंगे। आज आप अपने अधूरे पड़े कामों को निपटाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण चर्चाएं भी करेंगे। यदि आपके मन में आज कोई नया आइडिया आए, तो आपको उसको तुरंत आगे बढ़ाना होगा। यदि किसी से शेयर किया तो वह उसका लाभ उठा सकते हैं। माताजी से आपका कोई वाद विवाद पनप सकता है, जिसको लेकर आपका मन अशांत रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।