{"_id":"610e0b188d116b132e6af0c3","slug":"weekly-horoscope-weekly-rashifal-09-to-15-august-2021-know-prediction-of-all-zodiac-signs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक राशिफल (9 से 15 अगस्त): इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, किसको मिलेगा भाग्य का साथ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
साप्ताहिक राशिफल (9 से 15 अगस्त): इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, किसको मिलेगा भाग्य का साथ
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 08 Aug 2021 07:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेष
यह सप्ताह आपके लिए घर-परिवार में ही नहीं बल्कि कार्यक्षेत्र में भी खुशियां लेकर आया है। नौकरीपेशा लोगों के पद एवं सैलरी दोनों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लोग आपके कार्य की सराहना करेंगे। आय के नये स्रोत बनेंगे। छोटे कारोबारियों को अपेक्षा के अनुरूप लाभ होगा। संतान पक्ष से सप्ताह के मध्य में कोई सुखद समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी, हालांकि विवाह को लेकर परिवार की रजामंदी नहीं मिलने पर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय : मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में बूंदी चढ़ाएं और उसे गरीबों में बांटें। प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी का दर्शन करके किसी कार्य के लिए निकलें।
2 of 12
राशि
वृषभ
इस सप्ताह की शुरुआत में ही काम-काज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा शुभ एवं लाभदायक साबित होगी। यदि भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे हैं तो उसमें किसी तरह की कोई जल्दबाजी न करें और खूब सोच-समझकर और किसी शुभचिंतक की राय लेकर ही कोई फैसला लें। आर्थिक क्षेत्र में पूंजी में निवेश करते समय भी सावधानी रखें। सप्ताह के मध्य में कार्यक्षेत्र में सीनियर्स एवं जूनियर्स का सहयोग कम प्राप्त होने के कारण कुछ परेशानी महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। लव पार्टनर के साथ मुलाकात नहीं हो पाने के लिए मन थोड़ा मन खिन्न रहेगा।
उपाय : किसी विधवा स्त्री की धन एवं अन्न से मदद करें। मां लक्ष्मी की प्रतिदिन उपासना करें।
3 of 12
मिथुन
मिथुन
प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को इस सप्ताह अपनी पूरी मेहनत झोंक देनी चाहिए क्योंकि परिश्रम करने पर सफलता के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह मिथुन राशि का अधिक समय धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में बीतेगा। किसी धार्मिक क्षेत्र की यात्रा भी संभव है। व्यवसाय में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर लाभ होगा। सप्ताह के मध्य में कार्य की अधिकता होने के कारण शरीर में थकान बनी रह सकती है। इस सप्ताह सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। प्रेम संबंध आदि में विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ घूमने-फिरने का प्रोग्राम बन सकता है।
उपाय : 12 साल से छोटी कन्याओं का पूजन करें और यदि कोरोना काल में संभव न हो तो उन्हें कुछ गिफ्ट देकर प्रसन्न करें। देवी दुर्गा की उपासना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
राशि
कर्क
इस सप्ताह आपके स्वभाव में कठोरता बनी रहेगी। घर-परिवार हो या फिर कार्यक्षेत्र किसी से बातचीत करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बनता हुआ काम भी बिगड़ सकता है। इस सप्ताह किसी नये विवाद में आपके फंसने की आशंका है। बगैर आगे-पीछे सोचे किसी के साथ उलझने से बचें और किसी भी प्रकार सफलता की प्राप्ति के लिए शार्टकट या झूठ से बचें। पैसों के लेन-देन पूरी सावधानी बरतें, अन्यथा धन फंस सकता है। प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं। जीवनसाथी की भावनाओं और जरूरतों की अनदेखी न करें।
उपाय: किसी जरूरतमंद को दूध और चीनी दान में दें। अपने कुल देवी या देवता की प्रतिदिन जरूर उपासना करें।
विज्ञापन
5 of 12
राशि
सिंह
इस सप्ताह आपकी उन्नति में मित्रों एवं स्वजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। विदेश से संबंधित कार्य करने वाले लोगों को अचानक से कहीं लाभ के योग बनेंगे। संतान पक्ष की उपलब्धि पर परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। कृषि, खनिज और भूमि से जुड़े कार्य करने वाले लोगों को लाभ के योग बनेंगे। सेहत को लेकर लापरवाह होने से बचें, अन्यथा अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय शुभ है। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाईम बिताने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय: बहते हुए पानी में गुड़ प्रवाहित करें। प्रतिदिन तांबे के बर्तन में जलभर कर उगते हुए सूर्य को अघ्र्य दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।