मेष
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह के अंत तक करियर-कारोबार, परीक्षा-प्रतियोगिता आदि से संबंधित शुभ समाचार मिलेंगे। यदि आप लंबे समय से नौकरी के तलाश में थे तो आपकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। महिलाओं का अधिक समय पूजा-पाठ आदि में बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में थकान, आलस्य एवं मौसमी बीमारियों से बचने की जरूरत रहेगी। इस दौरान आप यदि जीवन में आए अवसर का लाभ नहीं उठाते हैं तो आपको लंबे समय तक इसके लिए इंतजार करना होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके काम की तारीफ करें और जूनियर पूरा सहयोग देंगे। व्यापारियों को भी अपेक्षित लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद, प्रशंसा एवं सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय : पंचमुखी हनुमान की प्रतिदिन साधना-आराधना करें और सिंदूर का तिलक लगाएं।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपके भीतर अपने कार्य और व्यापार आदि को लेकर जोश एवं उत्साह बना रहेगा। इस दौरान आप अपने कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। इस दौरान किसी उत्सव आदि में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात भी संभव है, लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको जीवन से जुड़ी कुछेक समस्याएं परेशान कर सकती है। इस दौरान घरेलू चिन्ताएं आपकी परेशानी का बड़ा सबब बनेंगी। नौकरीपेशा लोगों का अनचाही जगह पर तबादला तनाव का कारण बन सकता है। इस दौरान आपको अपनी वाणी और व्यवहार में संयम रखने की जरूरत रहेगी। इस दौरान गुप्त शत्रुओं से विशेष सावधान रहें। प्रेम प्रसंग में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। खट्टी-मीठी तकरार के साथ दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन शक्ति की साधना करें। कन्याओं को खाने के लिए मीठी वस्तु, दक्षिणा आदि देकर आशीर्वाद लें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना चाहिए। साथ ही साथ अपने विरोधियों से सावधान रहना चाहिए, क्योंकि वे आपकी योजनाओं में व्यवधान डालने की कोशिश कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में कोई घरेलू समस्या आपके तनाव का कारण बन सकती है, जिसका हल निकालने में किसी प्रभावी व्यक्ति की बड़ी भूमिका हो सकती है। इस दौरान अनावश्यक विवाद से बचें और छोटी-मोटी बातों को तूल न दें। सप्ताह के उत्तरार्ध में कामकाज सामान्य रूप से चलने से मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान व्यापारी वर्ग में नवीन उत्साह का संचार होगा। व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ होगा। संभव है कि बाजार में फंसा धन अचानक से निकल आए। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा से लाभ होगा। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपसाना और सुंदरकांड का पाठ करें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह दूसरों के भरोसे रहने की बजाय स्वयं की ताकत और सामर्थ्य पर भरोसा करना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में समय पर सहयोगियों या प्रिय व्यक्तियों की मदद न मिल पाने से मन थोड़ा खिन्न रहेगा। हालांकि सप्ताह के मध्य तक आपकी समस्याओं का समाधान धीरे-धीरे निकलता हुआ नजर आएगा। ऐसे में इस दौरान नौकरीपेशा वर्ग को अपने सीनियर और जूनियर आदि से अच्छे संबंध बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध शुभ साबित होगा। इस दौरान आपका उत्साह एवं पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा और धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और आपसी विश्वास बढ़ेगा। संभव है कि आपके प्रेम पर परिजन विवाह की मुहर लगा दें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय : प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा और शिव चालीसा का पाठ करें।
सिंह
सिंह राशि के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है, लेकिन इस भूलकर भी जोश में आकर होश खोने की कोशिश न करें, अन्यथा आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। इष्ट-मित्रों और प्रिय व्यक्तियों के साथ हास-परिहास करते समय भी मर्यादा का ख्याल रखें और भूलकर भी किसी का अपमान न करें, अन्यथा बने बनाए संबंध में दरार आ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में किसी भी कार्य को सूझबूझ के साथ कार्य करने पर सफलता का प्रतिशत बढ़ा हुआ मिलेगा। इस दौरान लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकलने से आप राहत की सांस लेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय के नए स्रोत बनेंगे। व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यदि आप किस को प्रपोज करने की सोच रहे थे तो संभवत: आपकी बात बन जाए।
उपाय : प्रतिदिन सूर्य नारायण को तांबे के लोटे में रोली और अक्षत डालकर जल दें और भगवान विष्णु की उपासना करें।