मेष
साप्ताहिक राशिफल (2 से 8 अगस्त): इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, किसको मिलेगा भाग्य का साथ
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि कोर्ट-कचहरी या फिर घर के भीतर भूमि-भवन को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो फैसला आपके हक में आ सकता है। इस संबंध में आप कोई बड़ा निर्णय भी ले सकते हैं। किसी बड़ी योजना में धन निवेश करने से पहले अपने शुभचिंतकों या फिर किसी विशेषज्ञ की राय लेना न भूलें। बेरोजगार लोगों को रोजगार के नये अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें। सप्ताह के मध्य में सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर जरूरत से ज्यादा धन खर्च हो जाने के कारण मन चिंतित रहेगा। विपरीत लिंग की तरफ आकर्षण बढ़ेगा। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने को मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। माता की सेहत को लेेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन श्रीसूक्त का पाठ एवं शुक्रदेव के मंत्र 'ॐ शुं शुक्राय नम:'का 108 बार जप करें।
मिथुन
इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों पर घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह जिम्मेदारी का ज्यादा बोझ बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने ईगो पीछे रखकर लोगों के साथ मिलजुल कर कार्य करने पर ही सफलता के योग बनेंगे। बेरोजगार लोगों को रोजी-रोजगार के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। परिजनों के साथ इस सप्ताह किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। कटु शब्दों का प्रयोग करने से बचें और चीजों को शांत मन से सुलझाने का प्रयास करें अन्यथा वर्षों के बने-बनाए संबंध टूट सकते हैं। सप्ताह के मध्य में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई से भटक सकता है। प्रेम संबंधों में उतावलेपन से बचें। दांपत्य जीवन में मधुरता को बनाए रखने के लिए अपने बिजी शेड्यूल में से जीवनसाथी के लिए समय जरूर निकालें।
उपाय- बुधवार के दिन तुलसी का पेड़ लगाएं और प्रतिदिन उसकी पूजा करें। गणेश चालीसा का पाठ करें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य का साथ मिलेगा और घर-बाहर दोनों जगह परिजनों एवं मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, लेकिन आपको इस दौरान उतावलेपन एवं भावना के प्रवाह बहने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र हो घर-परिवार कोई ऐसा वादा न करें जिसे आप भविष्य में न पूरा कर सकें, अन्यथा आपको अपमानित होना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में पूर्व में किये गये धन निवेश से लाभ मिल सकता है। कारोबार में भी कोई लाभ का सौदा हो सकता है। इस दौरान किसी व्यक्ति या फिर संस्था द्वारा आपको पद या पुरस्कार देकर सम्मानित किया जा सकता है। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। लव पार्टनर के साथ बेहतर पल बिताने के अवसर मिलेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी।
उपाय : प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करें। माता या फिर मां समान स्त्रियों का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें।
सिंह
सुख सपना, दु:ख बुलबुला, दोनों टूटे एक समान। जी हां, लंबे समय से चली आ रही आपकी परेशानियों का निदान इस सप्ताह हो जाएगा। अचानक से कोई शुभचिंतक किसी बड़ी समस्या का समाधान खोजने में आपकी मदद करेगा। कार्यक्षेत्र में भी सीनियर्स या जूनियर्स के साथ उपजी गलतफियां दूर होंगी। सेहत में भी सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा और नई ऊर्जा के साथ एक बार फिर अपने कामकाज में जुट जाएंगे। सप्ताह के अंत तक विदेश से संबंधित कोई बड़ी डील आपके हाथ लग सकती है। कठिन समय में लव पार्टनर आपके साथ खड़ा रहेगा। सुखमय वैवाहिक जीवन जीने के लिए अपने व्यस्ततम समय में से जीवनसाथी के लिए समय निकालना न भूलें।
उपाय : प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को तांबे के लोटे में लाल रंग का फूल या फिर रोली और अक्षत डाल कर अघ्र्य दें। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।