फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 31 July 2021: इन 5 राशि वालों के लिए धमाकेदार रहेगा शनिवार का दिन

Sat, 31 Jul 2021 07:27 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 31 Jul 2021 07:27 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 31 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 31 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए परेशानियों भरा रह सकता है। आज आपको कुछ ऐसी परेशानियां आ सकती हैं, जिन्हें देख आप घबरा सकते हैं, लेकिन बेहतर यही होगा कि आप हिम्मत ना हारे, जिंदगी में ऐसे बदलाव आते रहते हैं। संतान को आज यदि किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपने व्यापार की किसी डील को फाइनल करने के लिए अपने किसी मित्र से मदद मांग सकते हैं, जो आपकी मदद करने के लिए तैयार होगा। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। 


Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 31 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपको दूसरों के भरोसे नहीं रहना है। यदि आज आप किसी काम को दूसरों के ऊपर टालेंगे, तो यह  आपको भविष्य में परेशानी में डाल सकती हैं क्योंकि अपना काम स्वयं करने की आदत डालें अन्यथा आप को हानि ही हानि होगी। नौकरी से जुड़े जातक यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। सरकारी कार्य यदि आपका कोई लंबित है, तो उसे समय से पूरा करने की कोशिश करें, नहीं तो वह लंबे समय के लिए चल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 31 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज के दिन आपके शत्रु आपके लिए कुछ परेशानियां खड़ी कर सकते हैं, जिनसे आपको घबराना नहीं है। आज आपने कुछ कार्यों को संतान की मदद से पूरा करेंगे, जिसे देख मन में प्रसन्नता होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय आज आपकी माताजी से कोई वाद विवाद हो सकता है, जिसमें आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा, नहीं तो यह आपके रिश्तों में दरार डाल सकती है और बड़ों की बात मानना अच्छी बात है।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 31 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आप समाज के कार्य में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने व्यापार में दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की को देखकर प्रसन्न होंगे और आपको उन्नति मिलेगी। यदि आप किसी संगठन से जुड़े हैं, तो उसमें आज आप के मान सम्मान में इजाफा होगा। सामाजिक कार्य में भी आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आपके पास रोजगार के कई अवसर हाथ में आएंगे, जिनके साथ जुड़कर आप जीवन में सफलता प्राप्त करेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से पदोन्नति मिल सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed