मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में छोटी या लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। यदि आप अपने प्रमोशन या ट्रांस्फर की राह तक रहे थे, संभव है कि आपकी मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो जाए। आपका प्रभाव न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि समाज में भी बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी या पद मिल सकता है। यदि आप भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की सोच रहे थे तो सप्ताह के अंत तक आपकी यह ख्वाहिश भी पूरी हो सकती है। भूमि-भवन से जुड़े सौदे में आपको खासा लाभ भी होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों के लिए विशेष लाभप्रद साबित होगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद अनुकूल रहने वाला है। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करना चाह रहे थे, संभव है कि ऐसा करने पर आपकी बात बन जाए। वहीं पहले से प्रेम संबंध में चल रहे लोगों का आपसी विश्वास और प्रेम बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी को लाल पुष्प और बूंदी का प्रसाद चढ़ाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
2 of 12
TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सपनों को पूरा करने के लिए जमकर पसीना बहाना होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने कार्य में सफलता पाने के लिए अतिरिक्त परिश्रम एवं प्रयास की बहुत आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको अपने पैतृक संपत्ति की प्राप्ति या फिर किसी अन्य जमीन या मकान से जुड़े विवाद को दूर करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। यदि संभव हो तो ऐसे मसले को बजाय कोर्ट-कचहरी ले जाने के आपसी सहमति से सुलझा लें। सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले लंबी या छोटी दूरी यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी लेकिन लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान आपको अपने इष्ट-मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिसकी बदौलत आप अपने लंबे समय से अटके काम को पूरा करने में कामयाब होंगे। यह समय विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए भी शुभ एवं लाभप्रद साबित होगा। यदि किसी प्रियजन के साथ आपके संबंध बिगड़ गए थे तो इस सप्ताह के अंत में अपनी तरफ से पहल करने पर सारी गलतफहमियां दूर होंगी। प्रेम संबंध में सोच-समझ कर आगेब बढ़ें और अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। मौसमी बीमारी के प्रति सतर्क रहें।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक से बने शिवलिंग की सफेद चंदन से पूजा और शिव चालीसा का पाठ करें।
3 of 12
Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंधों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आप मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। जिसके चलते न सिर्फ आपको शारीरिक कष्ट उठाना पड़ सकता है, बल्कि आपका कामकाज भी खासा प्रभावित हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में घर हो या कार्यक्षेत्र आपको लोगों की छोटी-मोटी बातों को नजरंदाज और विवाद से बचने की कोशिश करनी चाहिए, अन्यथा आपके लंबे समय से बने-बनाए रिश्ते टूट सकते हैं या फिर उसमें दरार आ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर जेब से अधिक धन खर्च हो सकता है, जिसके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस सप्ताह आपको अपने काम आज की बजाय कल पर टालने से भी बचना होगा अन्यथा आपके बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। प्रेम संबंध की दृष्टि से आपको इस सप्ताह बेहद सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी, अन्यथा बनी-बनाई बात बिगड़ सकती है। उतावलेपन में अपने प्रेम संबंध को जगजाहिर करने या फिर उसका प्रदर्शन करने से बचें, अन्यथा आपको कठिनाई झेलनी पड़ सकती है। संतानपक्ष को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन संकटमोचक हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा और बजरंग बाण का पाठ करें।
4 of 12
Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना होगा, अन्यथा आप अपने बॉस के गुस्से के शिकार हो सकते हैं। अपने काम को किसी की भरोसे छोड़ने की गलती भूल से भी न करें और यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो धन एवं काम संबंधी सभी चीजों का हिसाब-किताब करके ही आगे बढ़ें। सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में कामकाजी महिलाओं को अपने घर और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बिठाने में कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं। यदि आप अपने प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने की सोच रहे हैं तो आपको अभी इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। जल्दबाजी या भावनाओं में बहकर कोई ऐसा कदम न उठाएं, जिसके लिए आपको बाद में पछताना पड़े। खट्टी-मीठी तकरार के साथ आपको दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। हालांकि जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ा मन चिंतित रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की बेलपत्र या शमीपत्र चढ़ाकर शिव चालीसा का पाठ या फिर शिव मंत्र का रुद्राक्ष की माला से जप करें।
सिंह
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप विदेश संबंधित काम करते हैं या फिर आप विदेश में जाकर पढ़ाई या अपना करियर बनाना चाहते हैं तो इस सप्ताह की शुरुआत में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकते हैं। इससे जुड़ी सभी बाधाएं दूर होने से घर में खुशियों का महौल बना रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी बड़े मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है, जिससे आपकी एक बड़ी चिंता दूर होगी। कार्यक्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे और आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने कामकाज में जल्दबाजी से बचें। इस दौरान किसी भी कागज पर साइन करने से पहले उसे ठीक से पढ़ लें। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं और उसके विस्तार की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर ले लें। इस दौरान वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं क्योंकि चोट-चपेट लगने की आंशका है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा पीले फूल चढ़ाकर करें और नारायण कवच का पाठ करें।