{"_id":"5f1d08a827bd5e355323f1df","slug":"weekly-horoscope-27-july-to-02-august-2020-know-prediction-of-all-zodiac-signs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक राशिफल (27 जुलाई से 02 अगस्त): सावन का आखिरी सप्ताह इन छह राशि वालों के लिए है खास","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
साप्ताहिक राशिफल (27 जुलाई से 02 अगस्त): सावन का आखिरी सप्ताह इन छह राशि वालों के लिए है खास
Mon, 27 Jul 2020 07:06 AM IST
रुस्तम राणा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुस्तम राणा
Updated Mon, 27 Jul 2020 07:06 AM IST
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल
- फोटो : rashifal
Weekly Horoscope in Hindi | साप्ताहिक राशिफल
राशि
मेष साप्ताहिक राशिफल
- इस सप्ताह आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा होने के योग बनेंगे। हालांकि दूसरी और खर्चे भी बराबर बने रहेंगे इसलिए आपको बहुत ध्यान से रहना होगा ताकि आपको किसी भी फाइनेंसियल समस्या का सामना ना करना पड़े। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। कार्य क्षेत्र में आप की स्थिति बेहतर होगी और आप अपनी बातों से वरिष्ठ अधिकारियों को संतुष्ट कर पाएंगे। हालांकि वह अधिक समय तक संतुष्ट नहीं रह पाएंगे इसलिए आपको ध्यान रखना होगा। संतान ऊर्जावान रहेगी और विद्यार्थी वर्ग एक से अधिक विषय में रुचि दिखाएंगे। भाई-बहनों के सहयोग से आपको धन लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न होने की भी अच्छी संभावना दिखाई दे रही है।
राशि
वृष साप्ताहिक राशिफल
- इस सप्ताह आप को अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा और आपके सहकर्मी भी आपको पूरा समर्थन देंगे। इसके बावजूद भी यह संभावना है कि आपका मन अपने काम में पूरी तरह से ना लगे। इसलिए आपको इन सब से बचना होगा, साथ ही आपको अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना होगा। क्योंकि स्वास्थ्य समस्याएं आपके सामने खड़ी हो सकती हैं। इस सप्ताह आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी और परिजनों के सहयोग से आपको किसी प्रकार का लाभ भी प्राप्त हो सकता है। आपके लिए आवश्यक है कि आप अपने ससुराल पक्ष से अच्छा व्यवहार करें और किसी भी प्रकार के लड़ाई झगड़े को बढ़ावा ना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
- इस सप्ताह आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। आपके अंदर किसी कलात्मक अभिरुचि का विकास होगा और आप दिल से खुश रहेंगे। हालांकि आपके माता पिता का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है और आपके पारिवारिक जीवन में कुछ गर्मा-गर्मी रह सकती है। आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी और आप अपनी बुद्धि और ज्ञान के बल पर मुश्किल से मुश्किल समस्या का भी समाधान ढूंढ निकालेंगे। कार्यक्षेत्र पर सब मिल कर कार्य करें क्योंकि संभव है कि कोई आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचे अथवा आप को अपमानित होना पड़े। खर्च नियंत्रण में रहेंगे और धन लाभ ठीक ठाक होता रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है उन्हें अपनी शिक्षा में आनंद आएगा और इसका शुभ परिणाम उन्हें प्राप्त होगा। आपकी संतान प्रसन्नचित रहेगी और हर काम में उनका मन लगेगा।
विज्ञापन
राशि
कर्क साप्ताहिक राशिफल
- इस सप्ताह आप को स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर सजग रहना होगा क्योंकि जरा सी भूल आपको कोई बड़ी बीमारी दे सकती है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएँ ताकि किसी भी दुर्घटना से बचाव हो सके। वासना पर विचारों से दूर रहना ही श्रेष्ठ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और आपकी माता जी व पिता जी उत्तम स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे। इस सप्ताह आपके पिताजी को कोई विशेष लाभ होने की संभावना दिखाई देती है। आप किसी यात्रा पर भी जाने की योजना बना सकते हैं। संतान आनंद से रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए मिलाजुला समय है। उनको मेहनत अधिक करनी होगी। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी और आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी।