महान ग्रह शुक्र 11 अगस्त को सिंह राशि की यात्रा समाप्त करके कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं जहां ये 5 सितंबर की रात्रि 12 बजकर 48 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वृषभ एवं तुला राशि के स्वामी शुक्र कन्या राशि में नीच राशि के और मीन राशि में उच्च के माने गए हैं। अपनी नीच राशि कन्या में गोचर करते हुए ये अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव डालेंगे, इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
Venus Transit: शुक्र का कन्या राशि में प्रवेश, जानिए किन राशि वालों के जीवन में आएगा सुख और वैभव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृषभ राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करें। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेमविवाह भी करना चाह रहे हैं तो निर्णय अनुकूल रहेगा।
मिथुन राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा हो सकता है पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति भी रहे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान एवं वाहन का भी क्रय कर सकते हैं। मित्रों तथा संबंधियों से सहयोग मिलेगा। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। शीर्ष अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा।
कर्क राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव अच्छा ही कहा जाएगा। साहस पराक्रम की वृद्धि होगी और सोची-समझी रणनीति भी कारगर सिद्ध होगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से मतभेद बढ़ सकता है। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी।
सिंह राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए शुक्र सफलता तो देंगे किंतु पारिवारिक जिम्मेदारियां और बढ़ेंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। अपनी वाणी कुशलता के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। महिलाओं के लिए समय अपेक्षाकृत और बेहतर रहेगा शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का भी निपटारा होगा।