फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Venus Transit: शुक्र का कन्या राशि में प्रवेश, जानिए किन राशि वालों के जीवन में आएगा सुख और वैभव

Thu, 12 Aug 2021 07:22 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 12 Aug 2021 07:22 AM IST
विज्ञापन
venus transit in virgo 2021 effects on all rashi
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन 2021 - फोटो : अमर उजाला

महान ग्रह शुक्र 11 अगस्त को सिंह राशि की यात्रा समाप्त करके कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं जहां ये 5 सितंबर की रात्रि 12 बजकर 48 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वृषभ एवं तुला राशि के स्वामी शुक्र कन्या राशि में नीच राशि के और मीन राशि में उच्च के माने गए हैं। अपनी नीच राशि कन्या में गोचर करते हुए ये अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव डालेंगे, इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।



मेष राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। गुप्त शत्रु बढ़ेंगे और आपको नीचा दिखाने की हर संभव कोशिश करेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में अधिक सावधानी बरतें। यात्रा भी सावधानीपूर्वक करें। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा विलंब हो सकता है। 

venus transit in virgo 2021 effects on all rashi
राशि

वृषभ राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करें। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेमविवाह भी करना चाह रहे हैं तो निर्णय अनुकूल रहेगा।

venus transit in virgo 2021 effects on all rashi
मिथुन

मिथुन राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा हो सकता है पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति भी रहे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान एवं वाहन का भी क्रय कर सकते हैं। मित्रों तथा संबंधियों से सहयोग मिलेगा। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। शीर्ष अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
venus transit in virgo 2021 effects on all rashi
राशि

कर्क राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव अच्छा ही कहा जाएगा। साहस पराक्रम की वृद्धि होगी और सोची-समझी रणनीति भी कारगर सिद्ध होगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से मतभेद बढ़ सकता है। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन
venus transit in virgo 2021 effects on all rashi
राशि

सिंह राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए शुक्र सफलता तो देंगे किंतु पारिवारिक जिम्मेदारियां और बढ़ेंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। अपनी वाणी कुशलता के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। महिलाओं के लिए समय अपेक्षाकृत और बेहतर रहेगा शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का भी निपटारा होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed