आज यानी 18 जून 2022 को सुख और वैभव प्रदान करने वाले अपनी स्वराशि वृषभ में प्रवेश कर गए हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपनी राशि बदलता है तो इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर अवश्य पड़ता है। ग्रह के राशि परिवर्तन से कुंडली में शुभ और अशुभ दोनों तरह के परिवर्तन देखने को मिलता है। अगर कुंडली में ग्रह शुभ भाव में हो तो जातक को शुभ फल मिलते हैं लेकिन वही अगर ग्रह राशि परिवर्तन करने के बाद जातक की कुंडली में ग्रह अशुभ भाव में होते हैं तो व्यक्ति को असफलताएं प्राप्ति होती हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन से कुछ राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होने के संकेत हैं।
Venus Transit : शुक्र का स्वराशि वृषभ में हुआ परिवर्तन, इन राशि वालों के लिए शुभ संकेत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्र का राशि परिवर्तन आपकी राशि में करने से अच्छे फल की प्राप्ति अच्छी संभावना बनती दिखाई दे रही है। नौकरी और व्यापार में अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी अचानक धन प्राप्ति के शानदार मौके प्राप्त होंगे। आपकी बनाई गई योजनाएं फलीभूत होने लगेंगे। परिवार संग आनन्द के साथ समय बीतेगा।
सिंह राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए शुक्र आपको सुख देने आ रहे हैं। व्यापार करने वाले जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। नौकरी में कई तरह के अच्छे मौके हासिल होंगे। हर तरह से सफलता के मार्ग खुले हुए मिलेंगे। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना हो या विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रहफल अनुकूल रहेगा। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा।
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए शुक्र कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम और उतार-चढ़ाव का सामना करवा सकते हैं इसीलिए इस इस अवधि में हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करने की आवश्यकता है।
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शुक्र आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अपनी कार्यकुशलता के बल पर विषम परिस्थितियों पर नियंत्रण पा लेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।