Venus Transit 2019 : आज शुक्र का धनु राशि में प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों पर इसका असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडली में शुक्र ग्रह
शुक्र ब्रह्मा जी के साथ सृष्टि सृजन में मुख्य भूमिका निभाते हैं अतः इन्हें देवों से भी श्रेष्ठ माना गया है। ये वृषभ एवं तुला राशि के स्वामी माने गए हैं। बृहस्पति की राशि मीन में जब शुक्र प्रवेश करते हैं तो इनको उच्चराशिगत शुक्र की संज्ञा दी जाती है जबकि, कन्या राशि की यात्रा के समय ये नीचराशिगत माने गए हैं। इनके द्वारा निर्मित योगों में 'मालव्य योग' सर्वाधिक प्रभावशाली एवं फलदाई माना गया है। ये सौंदर्य, भौतिकवाद, अति विलासिता वाला जीवन, हीरे-जवाहरात, फिल्म उद्योग, सौन्दर्य प्रतियोगिताओं, मकान-वाहन के सुख, खूबसूरत जीवनसाथी, उत्तम स्वास्थ्य, ब्रह्म ज्ञान, तंत्रिका तंत्र, एवं सृजन आदि के कारक माने गए हैं।
इनके बलवान रहने पर व्यक्ति का स्वास्थ्य उत्तम रहता है और काया निरोगी रहती है किंतु कमजोर या नीच राशि रहने पर व्यक्ति को तरह-तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए किसी भी जातक की जन्मकुंडली में अच्छे जीवन यापन के लिए शुक्र का भागवत विचार सर्वाधिक महत्व रखता है। जन्मकुंडली में यदि शुक्र कमजोर हैं तो उपाय अवश्य करवाना चाहिए और बलवान हैं तो उपाय की कोई आवश्यकता नहीं। धनु राशि में शुक्र के आगमन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
वृषभ राशि- आपके राशि स्वामी शुक्र अष्टम भाव में प्रवेश कर रहे हैं अतः आपको मान सम्मान और यश तो मिलेगा किंतु स्वास्थ्य संबंधी चिंता तंग कर सकती है। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। कोर्ट कचहरी के मामले एवं झगड़े विवाद से बचें।
मिथुन राशि- आपके लिए सप्तम भाव में शुक्र व्यापार की दृष्टि से उत्तम रहेगा, दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। यदि आप प्रेम विवाह भी करना चाहें तो अवसर अच्छा है लाभ उठा सकते हैं। शासन सत्ता का भरपूर सहयोग मिलेगा इसलिए, नौकरी हेतु आवेदन करें महिलाओं के लिए यह परिवर्तन और भी उत्तम रहेगा।